Site icon News1India

NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज, महिला कार्यकर्ता ने गलत तरीके से छूने का लगाया आरोप

महाराष्ट्र विधायक जितेंद्र आव्हाड पर एक बार फिर मुश्किले बढ़ती नजर आ रही हैं। एक सप्ताह के भीतर एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ दूसरा केस दर्ज किया गया है। खबरों के मुताबिक, एक महिला से छेड़छानी से जुड़ा मामला सामने आया है। जिसके बाद इस मामले में मुंब्रा पुलिस ने आव्हाड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

कार्यकर्ता महिला से छेड़छाड़ का मामला

रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कलवा और ठाणे शहर को जोड़ने वाले तीसरे ब्रिज का उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद श्रीकांत शिंदे, विधायक जितेंद्र आव्हाड समेत अन्य नेता भी वहां मौजूद रहे।तभी 40 वर्षीय महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने दावा किया कि आव्हाड ने महिला के शरीर को गलत तरीके से छुआ और एक तरफ हटने के लिए कहा। जिसके बाद महिला ने स्थानीय पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज करवाई। अब मुंब्रा पुलिस का कहना है, इस मामले में आगे की जांच जल्द से जल्द होगी रही है।

मामले के बाद पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी

छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होने के बाद NCP नेता जितेंद्र आव्हाड ने इस संबंध में ट्वीट किया, और कहा “कि वो विधायकी से इस्तीफा देने का फैसला कर रहे हैं, क्योंकि वह अपनी आंखों के सामने लोकतंत्र को मरते हुए नहीं देख सकते”। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट में महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसते हुए लिखा, शिंदे साहब सावधान रहें।’ वहीं, NCP समर्थकों ने हिंसा कर तोड़फोड़ मचाई है।

Exit mobile version