Site icon News1India

MP: इंदौर समेत कई जगहों पर लगाए गए ‘सर तन से जुदा’ के नारे, बजरंग दल ने मुस्लिम युवकों पर दर्ज कराया मामला

मध्य प्रदेश: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के खिलाफ हो रहा विरोध का विवाद मध्य प्रदेश में कई जगहों पर धार्मिक रूप ले चुका है. मध्य प्रदेश के इंदौर, महू और देवास समेत कई इलाकों में ‘सर तन से जुदा’ के नारे लगाए गए है. इसके सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए है. जानकारी के अनुसार इंदौर के बड़वाली चौकी पर सर तन से जुदा के नारे लगाए गए है. इन नारेबाजी में बच्चे भी शामिल थे.

बताया जा रहा है कि इंदौर के बड़वाली चौकी पर नारेबाजी की गई है. खजराना में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सड़क जाम कर दिया. दरअसल बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फिल्म पठान के खिलाफ इंदौर में जगह-जगह प्रदर्शन किया. इसके अलावा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी की थी. वीडियो वायरल होते ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्रों का घेराव कर दिया.

बजरंग दल ने मुस्लिम युवकों पर दर्ज कराया मामला

इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की मांग की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी फौरन एक्टिव हो गई. जिसके बाद सदर बाजार थाना क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों के विरोध का वीडियो सामने आया है. इसमें कुछ मुस्लिम युवक ‘सर तन से जुदा’ के नारे लगा रहे हैं. पुलिस ने बजरंग दल की शिकायत पर ‘सर तन से जुदा’ के नारे लगाने वाले मुस्लिम युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि ‘सर तन से जुदा’ के नारे लगाने वाले आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें – वजनदार हथियार से महिला BDC सदस्य की हत्या, घर पर पड़ा मिला 64 साल की बुजुर्ग सतवीरी का शव, आरोपी फरार

Exit mobile version