Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

15th August Special: आजाद भारत में तिरंगे को तैयार करने वाले पहले शख्स की कहानी

Web Desk by Web Desk
August 4, 2022
in देश
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मेरठ। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बार 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान की अपील की है। प्रधानमंत्री की अपील के बाद यूपी में इस अभियान को लेकर तैयारियां तेज हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि तिरंगे की रूपरेखा भले ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पिंगली वेंकैया ने तैयार की थी, मगर आजाद भारत में राष्ट्रध्वज को अपने हाथों से तैयार करने वाले सबसे पहले व्यक्ति यूपी के नत्थे सिंह थे। आइए बताते हैं उनकी कहानी..

क्रांतिधरा मेरठ में बना था आजाद भारत का पहला तिरंगा

देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बात अगर देश की आजादी की आती है तो क्रांतिधारा मेरठ का नाम सबसे पहले आता है। देश की आजादी की क्रांति का बिगुल इसी धरा से फूंका गया था और आजादी के बाद पहला तिरंगा भी इसी क्रांतिधरा पर बनाया गया था।

RELATED NEWS

Sambhal Road Accident

भंडारे में प्रसाद लेने जा रहा था बच्चा, महिला टीचर की कार से हुआ हादसा, गांव में मचा हड़कंप

March 14, 2026
Double Murder Case:आरोपी का हाफ एनकाउंटर, महिला और उसके दिव्यांग बेटे की हत्या से मचा था हड़कंप

Double Murder Case:आरोपी का हाफ एनकाउंटर, महिला और उसके दिव्यांग बेटे की हत्या से मचा था हड़कंप

March 13, 2026
नत्थे सिंह ने बनाया था आजाद का पहला तिरंगा

नत्थे सिंह ने बनाया था आजाद भारत का पहला तिरंगा

1925 में जन्मे मेरठ के सुभाष नगर निवासी नत्थे सिंह ने आजाद भारत का पहला तिरंगा बनाया था। उस समय नत्थे सिंह की उम्र लगभग 22 वर्ष थी। उन्होंने तब से तिरंगा झंडा बनाने को ही जीवन का उद्देश्य बना लिया। नत्थे के साथ उनका परिवार भी तिरंगा बनाने के काम में जुट गया। साल 2019 में नत्थे सिंह इसी राष्ट्रभक्ति के कार्य को संपादित करते हुए परलोक सिधार गए।

तिरंगा बनाने में जुटा है पूरा परिवार

नत्थे सिंह के निधन के बाद अब उनका बेटा रमेश चंद अपने परिवार सहित तिरंगा बनाने का काम कर रहे हैं। रमेश की पत्नी और दो बेटियां भी तिरंगा बनाने में हाथ बंटाती हैं। कहती हैं कि हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं, क्योंकि आजाद भारत की शान तिरंगा बनाने का सौभाग्य सबसे पहले हमारे पिताजी (श्वसुर) को मिला और अब हम भी तिरंगा बनाकर देश की सेवा कर रहे हैं।

संसद में मीटिंग के बाद नत्थे सिंह के कंधे पर आयी जिम्मेदारी

नत्थे सिंह के बेटे रमेश ने याद करते हुए कहा कि उनके पिता ने बताया था कि जब देश आजाद हुआ और संसद भवन में मीटिंग हुई, उसके बाद क्षेत्रीय गांधी आश्रम मेरठ को पहली बार तिरंगा बनाने का काम सौंपा गया। यहां पर आजाद भारत के पहले राष्ट्रध्वज को बनाने की जिम्मेदारी नत्थे सिंह को ही दी गयी थी।

पड़ोसी ने दिया तेल तब लालटेन की रोशनी में बना तिरंगा

रमेश ने बताया कि उस समय हमारे घर में बिजली नहीं होती थी। हमारे घर पर्याप्त तेल भी नहीं था लालटेन जलाने के लिये। तब पिताजी (नत्थे सिंह) ने पड़ोसियों के घर से तेल मांगकर लालटेन जलायी, जिसकी रोशनी में झंडे बनाने का काम शुरू किया गया। वो दिन है और आज का दिन हैए मेरठ में तिरंगा बनाने का कारोबार काफी फला-फूला। आज देशभर में मेरठ के बने तिरंगे की काफी डिमांड रहती है। सरकारी कार्यालय हो या फिर प्राइवेट संस्थान, सभी पर मेरठ का बना तिरंगा ही फहरता है।

ढूंढें से भी नहीं मिल रहे तिरंगा कारीगर

पीएम की अपील और सीएम योगी के प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश में तिरंगा बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। इससे झंडा बनाने वाले लोगों का रोजगार काफ़ी बढ़ गया है। इतना नहीं अब तो झंडा बनाने वाले ठेकेदारों को कारीगर मिलना भी मुश्किल हो गए हैं, क्योंकि झंडे की डिमांड ज्यादा है और बनाने वाले कारीगरों की संख्या बहुत कम है। इससे कम से कम ये तो साबित होता ही है कि अब राष्ट्रध्वज तिरंगे ने देश की शान के साथ-साथ लोगों के लिये रोजगार के अवसर को भी बढ़ा दिया है।

Share197Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Sambhal Road Accident

भंडारे में प्रसाद लेने जा रहा था बच्चा, महिला टीचर की कार से हुआ हादसा, गांव में मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
March 14, 2026

Lucknow car accident child death:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।...

Double Murder Case:आरोपी का हाफ एनकाउंटर, महिला और उसके दिव्यांग बेटे की हत्या से मचा था हड़कंप

Double Murder Case:आरोपी का हाफ एनकाउंटर, महिला और उसके दिव्यांग बेटे की हत्या से मचा था हड़कंप

by SYED BUSHRA
March 13, 2026

Lucknow Double Murder Case: लखनऊ में हुए एक दिल दहला देने वाले डबल मर्डर केस ने पूरे इलाके को हिला...

RTI Exposes Fraud:  33 साल तक दो सरकारी नौकरियां करने वाला दोषी करार , कैसे खुली पोल, कितनी मिली सजा

RTI Exposes Fraud: 33 साल तक दो सरकारी नौकरियां करने वाला दोषी करार , कैसे खुली पोल, कितनी मिली सजा

by SYED BUSHRA
March 13, 2026

Two Government Jobs: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक...

बुलंदशहर के जंगल में देवर-भाभी और मासूम की लाश,अवैध रिश्तों की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर के जंगल में देवर-भाभी और मासूम की लाश,अवैध रिश्तों की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
March 13, 2026

Bulandshahr News:उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब...

PM Kisan 22nd Installment: खत्म हुआ इंतजार आज शाम किसानों के खातों में आएंगे 2000 रुपये, इन तरीकों से तुरंत पता करें पैसा आया या नहीं

PM Kisan 22nd Installment: खत्म हुआ इंतजार आज शाम किसानों के खातों में आएंगे 2000 रुपये, इन तरीकों से तुरंत पता करें पैसा आया या नहीं

by SYED BUSHRA
March 13, 2026

PM Kisan 22nd Installment:देश के करोड़ों किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री...

Next Post

CWG 2022: भारत की महिला लॉन बॉल टीम ने  रचा इतिहास,दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता स्वर्ण पदक जीता

रायबरेली: स्कूल बस को टैंकर ने मारी टक्कर, बीस बच्चे घायल, छह की हालत गंभीर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist