बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

Nepal Flood: नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद भारत में बाढ़ का खतरा, बिहार-UP में NDRF की बढ़ी निगरानी

नेपाल में फ्लैश फ्लड और त्रिशूली नदी के अचानक बढ़े जलस्तर के बाद भारत में भी संभावित बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। NDRF को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बिहार के पश्चिम चंपारण और मुजफ्फरपुर में दो अतिरिक्त टीमें भेजी गई हैं, जबकि यूपी के कुशीनगर में भी अतिरिक्त टीम तैनात की गई है। प्रशासन गंडक नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रख रहा है।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 26, 2026
in देश
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Nepal Flood: तिब्बत बॉर्डर से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, चीन पर भड़के नेपाली पत्रकार ने उठाए कौन से गंभीर सवाल

Nepal Flood: तिब्बत बॉर्डर से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, चीन पर भड़के नेपाली पत्रकार ने उठाए कौन से गंभीर सवाल

अगस्त 26, 2026
Uttar Pradesh: योगी सरकार का बुजुर्गों के लिए बड़ा फैसला, अत्याचार करने वाली संतान को घर-संपत्ति से हटाने का दिया अधिकार

Uttar Pradesh: योगी सरकार का बुजुर्गों के लिए बड़ा फैसला, अत्याचार करने वाली संतान को घर-संपत्ति से हटाने का दिया अधिकार

अगस्त 26, 2026

Nepal Flood: नेपाल में चीन सीमा के पास फ्लैश फ्लड की घटना के बाद भारत के सीमावर्ती इलाकों में भी संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) की आशंका के बीच त्रिशूली नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आशंका जताई जा रही है कि बाढ़ की यह लहर आगे चलकर गंडक नदी में पहुंच सकती है।

स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बिहार और उत्तर प्रदेश के गंडक नदी से सटे इलाकों में प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने और जलस्तर की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

त्रिशूली नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार नेपाल के फुर्के खोला क्षेत्र में त्रिशूली नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हुई है। यह इलाका भारत-नेपाल सीमा से करीब 160 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।

केंद्रीय जल आयोग (CWC) की एडवाइजरी के मद्देनजर आशंका है कि नेपाल से आने वाली बाढ़ की लहर गंडक नदी को प्रभावित कर सकती है। इसी वजह से भारत-नेपाल सीमा से लगे बिहार और उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में प्रशासन को अलर्ट किया गया है।

बिहार में NDRF की दो अतिरिक्त टीमें भेजी गईं

संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए बिहार में NDRF ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गंडक नदी के आसपास के क्षेत्रों में स्थिति की निगरानी बढ़ा दी गई है।

पश्चिम चंपारण और मुजफ्फरपुर में NDRF की दो अतिरिक्त टीमें तैनात करने के लिए भेजी गई हैं। इसके बाद बिहार में NDRF की कुल 9 टीमें तैनात हो गई हैं। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टीमों को भी प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जा सकता है।

कुशीनगर में भी NDRF की अतिरिक्त टीम तैनात

उत्तर प्रदेश में भी संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है। गंडक नदी के करीब होने के कारण कुशीनगर को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

जिले में NDRF की एक अतिरिक्त टीम तैनात की गई है। बाढ़ चेतावनी और राहत-बचाव अभियान के लिए उत्तर प्रदेश में कुल 11 NDRF टीमें तैनात होने की जानकारी दी गई है।

Tags: Bihar FloodNepal FloodUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Nepal Flood: तिब्बत बॉर्डर से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, चीन पर भड़के नेपाली पत्रकार ने उठाए कौन से गंभीर सवाल

Nepal Flood: तिब्बत बॉर्डर से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, चीन पर भड़के नेपाली पत्रकार ने उठाए कौन से गंभीर सवाल

by Kirtika Tyagi
अगस्त 26, 2026

Nepal flood Tibet border: नेपाल में बुधवार, 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ ने रसुवा जिले में भारी तबाही मचा...

Uttar Pradesh: योगी सरकार का बुजुर्गों के लिए बड़ा फैसला, अत्याचार करने वाली संतान को घर-संपत्ति से हटाने का दिया अधिकार

Uttar Pradesh: योगी सरकार का बुजुर्गों के लिए बड़ा फैसला, अत्याचार करने वाली संतान को घर-संपत्ति से हटाने का दिया अधिकार

by Sadaf Farooqui
अगस्त 26, 2026

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में बुजुर्ग माता-पिता के अधिकारों और सम्मानजनक जीवन को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला...

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

मुरादाबाद के ग्रामीण इलाकों में तेंदुओं की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार शाम सैरकपुर...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में गंगा का जलस्तर शनिवार को भी रुक-रुककर बढ़ता रहा। वाराणसी और प्रयागराज में हालात लगातार...

Next Post
Nepal Flood: तिब्बत बॉर्डर से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, चीन पर भड़के नेपाली पत्रकार ने उठाए कौन से गंभीर सवाल

Nepal Flood: तिब्बत बॉर्डर से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, चीन पर भड़के नेपाली पत्रकार ने उठाए कौन से गंभीर सवाल

MS Dhoni Deal: क्या CSK में हिस्सेदारी खरीदना चाहते थे धोनी, 25% से शुरू हुई बात 5.5% पर भी क्यों नहीं बनी डील

MS Dhoni Deal: क्या CSK में हिस्सेदारी खरीदना चाहते थे धोनी, 25% से शुरू हुई बात 5.5% पर भी क्यों नहीं बनी डील

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist