Thursday, December 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

NMC का बड़ा फैसला, डॉक्टरों पर हुई सख्ती, गलत दवा और मरीजों की परेशानी रोकने के लिए क्या प्रिस्क्रिप्शन की होगी निगरानी

डॉक्टरों की खराब लिखावट से मरीजों को हो रही परेशानी पर NMC ने सख्ती दिखाई है। अब साफ और पढ़ने योग्य पर्ची लिखना अनिवार्य होगा, ताकि गलत दवा और इलाज में देरी रोकी जा सके।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
December 18, 2025
in देश
NMC doctor prescription writing rule
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

NMC Crackdown on Doctor Prescriptions: अक्सर मरीजों को डॉक्टर की पर्ची देखकर सबसे ज्यादा परेशानी होती है। दवा लिखी तो होती है, लेकिन समझ में कुछ नहीं आता। कई बार तो फार्मासिस्ट भी डॉक्टर की लिखावट पढ़ने में असमर्थ हो जाते हैं। इसी वजह से मरीजों को गलत दवा मिलने, इलाज में देरी होने और गंभीर खतरे तक का सामना करना पड़ता है। अब इस समस्या पर लगाम लगाने की तैयारी हो गई है।

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) ने इस दिशा में बड़ा और अहम फैसला लिया है। आयोग के नए आदेश के अनुसार अब डॉक्टरों को साफ, स्पष्ट और पढ़ने योग्य पर्ची लिखना अनिवार्य होगा। मनमानी या अस्पष्ट लिखावट अब स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके लिए देश के सभी मेडिकल कॉलेजों में एक विशेष उप-समिति बनाई जाएगी, जो डॉक्टरों की प्रिस्क्रिप्शन पर्चियों की निगरानी करेगी।

RELATED POSTS

No Content Available

एनएमसी का मानना है कि खराब लिखावट वाली पर्चियां मरीजों के लिए बड़ा खतरा बन चुकी हैं। ऐसी पर्चियों की वजह से गलत दवा दी जा सकती है, सही खुराक नहीं मिल पाती और इलाज में देरी होती है। कई मामलों में तो मरीज की जान तक जोखिम में पड़ जाती है। इसी कारण आयोग ने इस विषय को गंभीरता से लिया है।

एनएमसी ने मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे ड्रग्स एंड थेरैप्यूटिक्स कमेटी (DTC) के तहत एक उप-समिति बनाएं। यह समिति ऐसी पर्चियों की पहचान करेगी, जो नियमों के मुताबिक नहीं होंगी। डॉक्टरों को सुधार की सलाह दी जाएगी और इसकी जानकारी आयोग को भेजी जाएगी।

इस फैसले के पीछे अदालत की सख्ती भी एक बड़ी वजह रही है। हाल ही में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि साफ और पढ़ने योग्य पर्ची मरीज के स्वास्थ्य के अधिकार का हिस्सा है, जो संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत आता है। कोर्ट ने यह भी माना कि नियम पहले से मौजूद हैं, लेकिन उनका सही पालन नहीं हो रहा।

मैक्स हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आनंद पांडेय के अनुसार, कई डॉक्टरों की लिखावट इतनी खराब होती है कि केमिस्ट भी दवाओं का नाम, मात्रा और समय ठीक से नहीं समझ पाते। इससे मरीज को गलत दवा या गलत खुराक मिलने का खतरा बढ़ जाता है।

एनएमसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब मेडिकल छात्रों को पढ़ाया जाएगा कि पर्ची कैसे साफ और सही तरीके से लिखी जाए। नियमों के अनुसार दवाएं जेनेरिक नाम से और संभव हो तो बड़े अक्षरों में लिखनी चाहिए। यह नियम पहले भी था, लेकिन अब इसे सख्ती से लागू किया जाएगा।

अगर किसी मरीज को बिना साफ जानकारी वाली पर्ची दी जाती है, या उस पर डॉक्टर का नाम और पंजीकरण नंबर नहीं लिखा होता, तो वह मेडिकल काउंसिल या जिला स्वास्थ्य अधिकारी से शिकायत कर सकता है।

आयोग ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में डिजिटल प्रिस्क्रिप्शन और इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड से इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है। हालांकि, तब तक हाथ से लिखी पर्चियों में साफ-सफाई और स्पष्टता बेहद जरूरी होगी।

Tags: Doctor Prescription Rule
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
India South Africa T20 match cancelled

T20 Match Cancelled: लखनऊ इकाना स्टेडियम में भारत–दक्षिण अफ्रीका टी20 मैच रद्द, फैंस का फूटा गुस्सा

UP Board ELTI Prayagraj

UP Board के छात्रों के लिए डिजिटल क्रांति: ELTI तैयार कर रहा है 100 विशेष वीडियो लेक्चर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version