Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कौन से नियम जानिए रेलवे टिकट, पेंशन, UPI और गैस सिलेंडर के दामों में क्या होंगे नए बदलाव

1 अक्टूबर 2025 से रेलवे टिकट बुकिंग आधार वेरिफिकेशन से जुड़ जाएगी, पेंशन पर नए चार्ज लगेंगे, UPI का P2P फीचर बंद होगा और LPG की नई कीमतें तय होंगी।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
September 27, 2025
in देश
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

New Rules from 1st October 2025: सितंबर का महीना खत्म होने को है और 1 अक्टूबर 2025 से देशभर में कई बड़े नियम लागू होने जा रहे हैं। ये बदलाव सीधे आपकी जेब और रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर असर डालेंगे। त्योहारों के मौसम में जहां खर्च बढ़ने वाला है, वहीं रेलवे टिकट बुकिंग, पेंशन चार्ज, UPI ट्रांजैक्शन और LPG की कीमतों में बदलाव आपके बजट और योजनाओं को प्रभावित करेंगे।

रेलवे टिकट बुकिंग का नया नियम

फर्जी बुकिंग रोकने और असली यात्रियों को प्राथमिकता देने के लिए रेलवे 1 अक्टूबर से नया नियम लागू कर रहा है। अब रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट तक केवल वही लोग ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे जिनका आधार वेरिफिकेशन हो चुका है। यह सुविधा IRCTC ऐप और वेबसाइट दोनों पर लागू होगी। इससे दलालों पर रोक लगेगी और आम यात्रियों को आसानी होगी।

RELATED POSTS

No Content Available

पेंशनर्स के लिए नई फीस व्यवस्था

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने पेंशनर्स के लिए चार्ज स्ट्रक्चर बदल दिया है। NPS, UPS, APY और NPS Lite खातों पर अब PRAN कार्ड और सालाना मेंटेनेंस चार्ज अलग से देना होगा। हालांकि बदलाव मामूली हैं और जेब पर थोड़ा असर डालेंगे, लेकिन इससे प्रक्रिया और पारदर्शी व आसान होगी।

UPI में बदलाव, बंद होगा P2P Collect फीचर

डिजिटल भुगतान करने वालों के लिए बड़ा बदलाव आने वाला है। 1 अक्टूबर से UPI का P2P Collect फीचर पूरी तरह बंद हो जाएगा। इसका इस्तेमाल अब तक किसी को पैसे भेजने या बिल भुगतान की रिक्वेस्ट भेजने में किया जाता था। लेकिन फ्रॉडर्स इसका गलत फायदा उठाकर फेक रिक्वेस्ट भेजकर लोगों से पैसे ठग रहे थे। सुरक्षा कारणों से NPCI ने इसे हटाने का फैसला किया है। अब आपको पैसे भेजने के लिए केवल सेंड मनी या QR कोड स्कैन जैसे विकल्प ही मिलेंगे।

LPG सिलेंडर के दामों की नई समीक्षा

त्योहारों से ठीक पहले 1 अक्टूबर को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां LPG, CNG और PNG की कीमतों की समीक्षा करेंगी। अप्रैल से रसोई गैस की कीमतें स्थिर हैं, लेकिन अब या तो ग्राहकों को राहत मिल सकती है या फिर जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। सिलेंडर की नई दरें सीधे रसोई बजट पर असर डालेंगी।

Tags: New Rules October 2025UPI LPG Railway Updates
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की  हत्या

Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की हत्या

Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version