Wednesday, January 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

भारत की 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर न्यूयॉर्क में ‘इंडिया एट 75’ कार्यक्रम का होगा खास आयोजन

Web Desk by Web Desk
April 19, 2022
in देश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

India 75th Anniversary: आज 19 अप्रैल के दिन भारत की स्वतंत्रता के 75 (India’s 75th Anniversary) वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यहां भारत का महावाणिज्य दूतावास शहर के सांस्कृतिक संगठन और बच्चों के एक संग्रहालय के सहयोग से एक सप्ताह लंबे ‘इंडिया एट 75 (India at 75)’ कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इसमें भारतीय इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक चित्रकला, संगीत और कथावाचन सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

‘द कल्चर ट्री (The Culture Tree)’ ने एक बयान में बताया कि न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास, द कल्चर ट्री और चिल्ड्रन म्यूज़ियम ऑफ़ मैनहट्टन (Children’s Museum of Manhattan) ने सोमवार को विशेष कार्यक्रमों और गतिविधियों की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य नृत्य, संगीत, साहित्य, कला आदि के माध्यम से भारत और उसके लोगों की विविधता का जश्न मनाना है।

RELATED POSTS

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , पीएम मोदी करेंगे अनावरण

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , PM मोदी करेंगे अनावरण

November 28, 2025
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

November 27, 2025

भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक विश्वव्यापी उत्सव ‘इंडिया एट 75’ का न्यूयॉर्क में शुभारंभ करते हुए महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘हम भारत के एक उत्सव का जश्न न्यूयॉर्क में सभी बच्चों और उनके परिवारों के साथ मनाने को लेकर उत्साहित हैं। हम भारत की स्वतंत्रता, संस्कृति और उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होंने इस खास वर्ष में भारत का जश्न मनाने के लिए ‘चिल्ड्रन म्यूजियम’ और ‘द कल्चर ट्री’ के साथ साझेदारी की भी सराहना की।

‘द कल्चर ट्री’ के संस्थापक एवं अध्यक्ष अनु सहगल ने कहा, ‘‘इस तरह के आयोजनों के माध्यम से हम एक-दूसरे की संस्कृति के बारे में जान पाते हैं, जिससे हमें एक खुले विचारों के साथ सभी के प्रति सम्मान का भाव रखने वाला इंसान बनने में मदद मिल सकती है। साथ ही, इससे प्रवासी बच्चे और परिवार अपनी विरासत से जुड़ सकते हैं और उसका जश्न मना सकते हैं।’’ सीएमओएम में निदेशक डेविड रोइज ने कहा, ‘‘ ‘इंडिया एट 75’ जैसे कार्यक्रमों तथा हमारे कई अन्य समारोह से परिवारों को अपनी सांस्कृतिक प्रथाओं को साझा करने और अपने दोस्तों एवं पड़ोसियों के बारे में जानने का अद्भुत अवसर मिलता है।’’

Tags: India at 75National NewsNational News in HindiNews1IndiaPM Narendra ModiThe Culture Tree
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , पीएम मोदी करेंगे अनावरण

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , PM मोदी करेंगे अनावरण

by Kanan Verma
November 28, 2025

PM नरेन्द्र मोदी जी 28 नवंबर 2025 यानी आज शुक्रवार को दक्षिण Goa जिले के श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ...

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

by Vinod
November 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों से...

PM मोदी आज करेंगे Skyroot के Infinity Campus का उद्घाटन, Vikram-I रॉकेट होगा लॉन्च

PM मोदी आज करेंगे Skyroot के Infinity Campus का उद्घाटन, Vikram-I रॉकेट होगा लॉन्च

by Kanan Verma
November 27, 2025

भारत सरकार के PM नरेंद्र मोदी जी आज यानी 27 नवंबर 2025 सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए Skyroot...

संविधान दिवस पर PM मोदी की अपील

संविधान दिवस पर PM मोदी बोले ,संविधान सिर्फ दस्तावेज़ नहीं, सपनों की शक्ति है

by Kanan Verma
November 26, 2025

National Constitution Day : 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के अवसर पर PM नरेन्द्र मोदी जी ने बुधवार को...

अयोध्या में आज होगा भव्य ध्वजारोहण समारोह

राम मंदिर के शिखर पर आज लहराएगी धर्मध्वजा, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ध्वज आरोहण

by Kanan Verma
November 25, 2025

PM नरेंद्र मोदी जी आज (25 नवंबर, 2025) अयोध्या पहुंचकर राम जन्मभूमि मन्दिर के मुख्य शिखर पर सां फिरों का...

Next Post

LSG vs RCB IPL 2022: लखनऊ और बैंगलोर के बीच आज नंबर.1 बनने की होगी मैदानी जंग, जानें क्या है पिच

दिल्ली सरकार बढ़ा सकती है रोड टैक्स, महंगी होंगी ये गाड़ियां, फाइनेंस डिपार्टमेंट को भेजा प्रस्ताव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist