Site icon News1India

‘कांग्रेस ने मर्यादा को तार-तार किया….’,शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर लगाया बड़ा आरोप

Shivraj Singh Chouhan

Shivraj Singh Chouhan

Shivraj Singh Chouhan: संसद में धक्का-मुक्की के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। दोनों एक-दूसरे पर धक्का-मुक्की का आरोप लगा रहे हैं। जिसके बाद इस मुद्दे पर सियासी घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा- एक महिला सांसद के साथ ऐसा व्यवहार अशोभनीय है। कांग्रेस ने मर्यादा को तार-तार किया है। क्या एक महिला आदिवासी सांसद के साथ ऐसा व्यवहार किया जाएगा?

शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आज मेरा मन भारी है, व्यथित है, पीड़ा से भरा है। मैं एक दर्जन बार लोकसभा और विधानसभा का सदस्य रहा हूं। मैंने सांसदों और विधायकों का व्यवहार और आचरण देखा है, लेकिन आज संसद में जो हुआ, उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। अभद्र, अमर्यादित और गुंडागर्दी से भरा व्यवहार किया गया। जिसकी सभ्य समाज कल्पना भी नहीं कर सकता। कुर्सी की मर्यादा को पैरों तले रौंदा गया। कांग्रेस के सांसद स्पीकर की कुर्सी पर चढ़ गए। मैंने ऐसा कभी नहीं देखा। लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई गई हैं। इसके लिए देश उन्हें माफ नहीं करेगा।

ये भी पढ़े: संसद में गिरकर BJP सांसद प्रताप सारंगी हुए घायल, राहुल गांधी पर लगाया आरोप

शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा?

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि, क्या राहुल गांधी ने सभ्य तरीके से व्यवहार किया? क्या यही भारत की संस्कृति और भारतीय व्यवहार है? उन्होंने अभारतीय तरीके से व्यवहार किया। अभी कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी और राहुल गांधी जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हम सोच रहे थे कि वे संसद में किए गए अपने गलत काम के लिए माफी मांगेंगे, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी। मुझे समझ में नहीं आया कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों की। उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उनका अहंकार साफ झलक रहा था।

ये भी पढ़े: आंबेडकर के नाम पर बढ़ी सियासी तकरार, संसद में कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

Exit mobile version