Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

सुल्तानपुर एनकाउंटर पर सियासी बवाल, सपा-भाजपा के बीच बढ़ी तनातनी

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मंगेश यादव के एनकाउंटर के बाद समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. अपराध-मुक्त यूपी की लड़ाई अब जाति पर आधारित हो गई है.

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
September 6, 2024
in देश
Sultanpur
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

SP-BJP : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मंगेश यादव के एनकाउंटर के बाद समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. अपराध-मुक्त यूपी की लड़ाई अब जाति पर आधारित हो गई है.

डकैती के आरोपी का एनकाउंटर

 

RELATED NEWS

Sultanpur crime news

सुलतानपुर में सनक की इंतहा, प्राइवेट पार्ट में प्रेशर पाइप लगाकर युवक को मरणासन्न किया!

January 28, 2026
Sultanpur

अपहरण और बेरहमी से पिटाई के बाद हत्या, शव गोमती नदी में फेंका गया; सुल्तानपुर में खौफनाक वारदात का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

December 7, 2025

सुल्तानपुर में दिन-दहाड़े हुई डकैती के एक प्रमुख आरोपी मंगेश यादव को यूपी पुलिस की एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया.पुलिस के अनुसार, जब एसटीएफ ने मंगेश यादव को घेरा, तो उसने पुलिस पर गोली चलाई.पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मंगेश गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई.मंगेश यादव पर 1 लाख रुपये का इनाम था.

28 अगस्त को सुल्तानपुर के व्यस्त ठठेरी बाजार में एक सर्राफा कारोबारी की दुकान में डकैती की घटना घटी.पांच अपराधियों ने तमंचे लहराकर 1 करोड़ 40 लाख रुपये की जूलरी और कैश लूट लिया.इस घटना में तीन आरोपियों सचिन सिंह, पुष्पेंद्र सिंह और त्रिभुवन उर्फ लाला को पुलिस ने तीन दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया था.पुलिस ने दावा किया था कि एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया गया, जबकि चौथे आरोपी मंगेश यादव को मुठभेड़ में मार गिराया गया।

सियासी आरोप सामने आए

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “सुल्तानपुर की डकैती में शामिल लोगों से सत्ता पक्ष का गहरा संपर्क था, इसलिए नकली एनकाउंटर से पहले मुख्य आरोपी से संपर्क साधकर उसे सरेंडर कराया गया और अन्य सपा समर्थकों के पैरों पर केवल दिखावटी गोली मारी गई और जात देखकर जान ली गई।”

अखिलेश के इस बयान के बाद सियासी विवाद ने तूल पकड़ लिया.सपा प्रवक्ता सुनील यादव ने कहा कि यूपी में अब जाति देखकर एनकाउंटर किया जा रहा है, और संविधान को खत्म करने की कोशिश की जा रही है.

भूपेंद्र चौधरी ने उत्तर दिया कि जाति केवल समाजवादी पार्टी के लोग पूछते हैं.हमारी सरकार में अपराधी की जाति, मत और संप्रदाय नहीं देखा जाता.बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि हर एनकाउंटर के बाद अखिलेश जी बैचेन हो जाते हैं और अपराधी के सजातीय होने पर उन्हें ज्यादा दर्द होता है.योगी सरकार में अपराधियों पर कोई रहम नहीं है.

सपा की आलोचना और अन्य नेताओं की स्थिति

 

यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अगर अखिलेश यादव का सजातीय मंगेश यादव मारा गया है, तो उन्हें पहले से मंगेश को सरेंडर कराना चाहिए था.पुलिस पर गोली चलाने वाले को माला नहीं पहनाई जाएगी.अखिलेश की आदत रही है कि वे अपनी सरकार में अपराधियों के पक्ष में खड़े रहते थे.

अखिलेश ने पूरे एनकाउंटर पर और भी सवाल उठाए.सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि भाजपा राज अपराधियों के लिए अमृतकाल है और जनता सब समझती है कि कैसे कुछ लोगों को बचाया जाता है और कैसे लोगों को फंसाया जाता है.यह घोर निंदनीय है.

इंडिया गठबंधन के नेता अखिलेश के साथ खड़े हो गए हैं.कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने जो सवाल उठाए हैं, उनका जवाब सरकार को देना चाहिए.कांग्रेस सांसद नासिर हुसैन ने कहा कि एनकाउंटर और बुलडोजर हिटलर और मुसोलिनी की विचारधारा है, और हम इसका विरोध करते हैं.

Tags: politicalsultanpur
Share197Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Sultanpur crime news

सुलतानपुर में सनक की इंतहा, प्राइवेट पार्ट में प्रेशर पाइप लगाकर युवक को मरणासन्न किया!

by Mayank Yadav
January 28, 2026

Sultanpur crime news: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ दबंगों ने...

Sultanpur

अपहरण और बेरहमी से पिटाई के बाद हत्या, शव गोमती नदी में फेंका गया; सुल्तानपुर में खौफनाक वारदात का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

by Mayank Yadav
December 7, 2025

Sultanpur Aman Yadav kidnapping murder: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक खौफनाक हत्या की वारदात...

अयोध्या पुलिस टीम पर जानलेवा हमला: वांटेड अपराधी को पकड़ने गई टीम से रिवॉल्वर छीनी, 3 घायल

by Mayank Yadav
November 20, 2025

Sultanpur police attack: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में वांटेड अपराधी को गिरफ्तार करने गई अयोध्या पुलिस की टीम पर...

Sultanpur

‘रात गुजारो या लड़की लाओ, वरना नौकरी से निकाल दूंगा!’ डॉक्टर की गंदी डिमांड! नर्स ने खोली पोल, केस दर्ज!

by Mayank Yadav
November 3, 2025

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में कादीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सिंह...

Sultanpur

“अर्थी निकालो योगी की!” बयान देकर बुरे फंसे डॉक्टर साहब; रातोंरात सस्पेंड!

by Mayank Yadav
October 27, 2025

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के बिरसिंहपुर संयुक्त अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. भास्कर प्रसाद को...

Next Post
Kenya School Hostel Fire

केन्या के प्राइमरी स्कूल के हॉस्टल मे लगी भीषण आग, 17 स्टूडेंट्स की मौत,13 आग में झुलसे।

Prayagraj

आखिर यहां क्यों गिराया जायेगा मदरसा... क्यों यूपी के इस जिले में बुलडोजर एक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist