Site icon News1India

चेला अपने मालिक की तरह ही होगा.. पीएम को काले झंडे दिखाने वाले प्लान बर बोली खुशबू सुंदर

हैदराबाद: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना और चेन्नई दौरे पर हैं। वो चेन्नई एयरपोर्ट टर्मिनल की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। इसी के चलते यहां की राजनीति गरमाई हुई है। वहीं कांग्रेस की ओर से चेन्नई यात्रा के दौरान पीएम मोदी को काले झंडे दिखाने की योजना बनाई गई। इसी कड़ी में बीजेपी की नेता और मशहूर एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा- कुछ कांग्रेसियों को इस बात का एहसास नहीं है कि वे सचमुच में राज्य के लिए विफलता की कामना कर रहे हैं। उनसे समझदारी की उम्मीद करना भी बहुत बड़ी गलती हैं.. जाहिर है चेला अपने मालिक की तरह ही होगा।

कांग्रेस की योजना

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद से कांग्रेस भड़की हुई है। यही वजह है कि अब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी को काले झंडे दिखाने की योजना बनाई। क्योंकि आज प्रधानमंत्री चेन्नई एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक एकीकृत टर्मिनल भवन सहित कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करने के राज्य का दौरा करेंगे। इसके साथ ही वह चेन्नई और कोयम्बटूर के बीच पुरची थलाइवर डॉ. एमजीआर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

चार साल पुराने एक आपराधिक मानहानि केस में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई। जिसके परिमाण स्वरूप उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई। इसे लेकर कांग्रेस के तमाम नेता ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। अब तमिलनाडु में भी कांग्रेस ने पीएम मोदी के दौरा को खराब करने के लिए ये योजना बनाई है। इसे लेकर खुशबू सुंदर ने कहा, कांग्रेस नेताओं के दिल और दिमाग में हमारे पीएम के लिए खूब नफरत हैं, जिस वजह से कुछ कांग्रेसी एयरपोर्ट टर्मिनल के फेल होने की कामना कर रहे हैं।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version