Site icon News1India

लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर यूसुफ कांटू ढेर

Jammu-kashmir के बारामूला में मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर यूसुफ कांटू मारा गया है. आतंकी के पास से पुलिस ने हथियार, गोला-बारूद समेत आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है. कश्मीर आईजीपी विजय कुमार ने बताया आतंकवादी यूसुफ कांटू नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों की कई हत्याओं में शामिल था और हाल ही में बडगाम जिले में जेकेपी के एसपीओ, उसके भाई, एक सैनिक और एक नागरिक की हत्या में भी शामिल है. मुठभेड़ में तीन जवानों और एक नागरिक को मामूली चोटें आई हैं. मुठभेड़ बारामूला जिले के पेरिसवानी के मालवा इलाके में हुई है. इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है।

Exit mobile version