News1India

Vastu Shastra : क्या सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना होता है अशुभ ? जानें क्या कहते हैं वास्तु के नियम

Vastu Shastra : सनातन धर्म और वास्तु शास्त्र में दैनिक जीवन से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। इन्हीं में से एक मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू लगाने से बचना चाहिए। घर के बड़े-बुजुर्ग भी अक्सर इस नियम का पालन करने की सलाह देते हैं।

क्या कहते हैं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार संध्याकाल में भगवान शिव अपने गणों के साथ पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस समय घर की सफाई कर कचरा बाहर फेंकना शुभ नहीं माना जाता। उनका कहना है कि सुबह के समय घर की साफ-सफाई करना अधिक लाभकारी माना जाता है।

मां लक्ष्मी से जुड़ी है मान्यता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। संध्याकाल को सकारात्मक ऊर्जा और मां लक्ष्मी के आगमन का समय माना जाता है। मान्यता है कि इस समय झाड़ू लगाने या कचरा बाहर फेंकने से घर की सुख-समृद्धि प्रभावित हो सकती है।

वास्तु शास्त्र क्या कहता है?

वास्तु मान्यताओं के अनुसार सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं और धन हानि की स्थिति बन सकती है। इसी वजह से कई लोग शाम के समय घर की सफाई करने से बचते हैं।

अगर रात में झाड़ू लगानी पड़े तो क्या करें?

आज की व्यस्त जीवनशैली में कई बार शाम या रात में सफाई करना जरूरी हो जाता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार ऐसी स्थिति में कचरा और धूल को एक जगह इकट्ठा कर लें, लेकिन उसे रात में घर से बाहर न फेंकें। अगले दिन सुबह कचरे का निपटान करना बेहतर माना जाता है।

Exit mobile version