Site icon News1India

29 जनवरी से बदलेगा यूपी का मौसम, 17 जिलों में अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मिजाज़

Weather Update

Weather Update : मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 29 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके चलते कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश और अवध क्षेत्र में इस विक्षोभ का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के 17 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 15 जिलों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में अत्यधिक घने कोहरे की संभावना है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दिन के समय खिली धूप से ठंड से राहत मिल रही है। हालांकि, पछुआ हवाओं की रफ्तार 25 से 30 किमी प्रति घंटा होने के कारण रातें अब भी सर्द बनी हुई हैं। तराई क्षेत्रों में कई दिनों से घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है।

रविवार को अयोध्या में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं, वाराणसी में तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण यह सबसे गर्म रहा। मऊ, बलिया, देवरिया, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में भी घने कोहरे के छाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली के बुराड़ी में बड़ा हादसा, बिल्डिंग गिरने से बच्ची की जान गई.. 12 घायल

Exit mobile version