Dhanteras 2022: धनतेरस पर बन रहा है इस साल अत्यंत शुभ योग, जाने भगवान धनवंतरी की पूजा का मुहूर्त

हिंदू धर्म में धनतेरस पर्व को बहुत ही शुभ माना गया है। धनतेरस का त्योहार इस बार शुभ संयोग लेकर आ रहा है। धनतेरस दिवाली से दो दीन पहले मनाई जाती है, इसे धनत्रयोदशी भी कहते है। इस दीन भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है और प्रदोष काल में यम के नाम से दीपदान किया जाता है। धनतेेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, भूमि खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए जानते है धनतेरस शुभ मुहूर्त और शुभ योग

धनतेरस 2022 तिथि

पंचंग के अनुसार कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 02 मिनट से शुरु हो रही है। अगले दिन 23 अक्टूबर 2022 को त्रयोदशी तिथि का समापन शाम 06 बजकर 03 मिनट पर होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखें तो धनतेरस की पूजा प्रदोष काल में ही की जाती है और त्रयोदशी तिथि 23 अक्टूबर को प्रदोष काल शुरु होने पर ही समाप्त हो रही है। ऐसे में धनतेरस का पर्व 22 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा।

धनतेरस 2022 मुहूर्त (Dhanteras 2022 Muhurat)

धनतेरस पर्व के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। इसके लिए पंचांग में 22 अक्टूबर 2022 को शाम 7:10 से रात 8:24 के बीच समय निर्धारित किया गया है। इस दिन व्यापारी अपने बही- खातोंं की पूजा करते हैं और धन के देवता कुबेर से व्यापार में सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं। इस दिन प्रदोष काल शाम 5:52 मिनट से रात 8:24 तक रहेगा और वृषभ काल शाम 7:10 से रात 9:06 तक रहेगा। धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग का निर्माण हो रहा है। इन सभी योग में पूजा करना शुभ माना जाता है।

Exit mobile version