• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 30, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Dhanteras पर झाड़ू ही क्यों खरीदते हैं, क्या है इसके पीछे का महत्व, और खरीदने के बाद क्‍या करें, ये भी जान लें

Dhanteras 2024 : हर साल दीपावली का त्यौहार धनतेरस से शुरू होता है, और इस दिन झाड़ू खरीदने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। ऐसी मान्यता है कि....

by Kirtika Tyagi
October 28, 2024
in Latest News, धर्म
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Dhanteras 2024 : हर साल दीपावली का त्यौहार धनतेरस से शुरू होता है, और इस दिन झाड़ू खरीदने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में सुख-समृद्धि और लक्ष्मी का वास होता है। इस दिन झाड़ू खरीदने के पीछे धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं, जिन्हें जानकर आप भी इस शुभ कार्य को विधिपूर्वक कर सकते हैं। आइए जानते हैं….

Dhanteras पर झाड़ू खरीदने का धार्मिक महत्व

धनतेरस का दिन धन और समृद्धि के देवता कुबेर और आरोग्य के देवता धन्वंतरि को समर्पित है। मान्यता है कि झाड़ू नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और घर में शुद्धता का वातावरण बनाता है। इसलिए, धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। साथ ही, झाड़ू देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और इस दिन इसे घर में लाकर हम देवी लक्ष्मी का स्वागत करते हैं।

Related posts

Dhanteras

Dhanteras पर धनिया और नमक खरीदना क्यों होता है शुभ क्या इसके हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं

October 29, 2024
Aaj Ka Rashifal  :  धनतेरस पर ग्रहों की चाल से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें 29 अक्टूबर को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal : धनतेरस पर ग्रहों की चाल से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें 29 अक्टूबर को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का राशिफल

October 29, 2024

Dhanteras पर झाड़ू खरीदने के फायदे

धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और घर में समृद्धि का वास होता है। झाड़ू को घर के कोनों में से नकारात्मक ऊर्जा को हटाने का प्रतीक माना गया है, जिससे सुख-शांति का वातावरण बनता है। इस दिन झाड़ू खरीदने से यह माना जाता है कि मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में उनका वास होता है।

Dhanteras पर झाड़ू खरीदने के बाद क्या करें

धनतेरस के दिन खरीदी गई झाड़ू का तुरंत उपयोग न करें। इसे अगले दिन से इस्तेमाल करने की मान्यता है। इस दिन खरीदी गई झाड़ू को एक कोने में रखकर मां लक्ष्मी का ध्यान करें। इसे किसी पवित्र स्थान, जैसे कि पूजा घर में रख सकते हैं, ताकि इसका प्रभाव घर की ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखे। धनतेरस की पूजा के बाद ही झाड़ू का उपयोग शुरू करें। मान्यता है कि इससे देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। नए झाड़ू को घर में रखने से पहले पुराने झाड़ू को घर से बाहर कर दें, ताकि घर में सकारात्मकता बनी रहे।

ये भी पढ़ें: Dhanteras 2024 : इस धनतेरस पर कब करें खरीदारी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की सही तिथि

झाड़ू के साथ करें ये खास उपाय

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदते समय ध्यान दें कि झाड़ू में कोई कमी न हो। इसे खरीदते समय पूरे श्रद्धा भाव के साथ खरीदें और अपने घर के द्वार पर झाड़ू रखते समय मां लक्ष्मी का आह्वान करें। वहीं धनतेरस पर झाड़ू का दान करना भी शुभ माना जाता है। झाड़ू को अनादरपूर्वक नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह देवी लक्ष्मी का प्रतीक है। इस दिन झाड़ू खरीदकर लक्ष्मी पूजन में इसे शामिल करें, ताकि घर में स्थाई लक्ष्मी का वास हो।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. news1india.in इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है. यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें.

Tags: dhanterasDhanteras 2024Dhanteras Kab Hai
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Bareilly News : मैं बच्चों के साथ बहुत खुश था लेकिन…’, दर्द बयां कर स्वास्थ्य कर्मी ने दी जान, मौत से पहले का वीडियो VIRAL

Next Post

जम्मू कश्मीर पर फिर मंडराया खतरा, आतंकवादियों ने अखनूर में सैना की एम्बूलेंस पर बरसाई गोलियां

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Dhanteras

Dhanteras पर धनिया और नमक खरीदना क्यों होता है शुभ क्या इसके हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं

by Digital Desk
October 29, 2024
0

Health news: Dhanteras का त्योहार भारत में दीपावली का पहला दिन होता है और इसे समृद्धि और धन के देवी मां...

Aaj Ka Rashifal  :  धनतेरस पर ग्रहों की चाल से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें 29 अक्टूबर को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal : धनतेरस पर ग्रहों की चाल से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें 29 अक्टूबर को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का राशिफल

by Kirtika Tyagi
October 29, 2024
0

Aaj Ka Rashifal ; धनतेरस का पर्व इस वर्ष 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा और इस खास दिन पर सभी...

Dhanteras पर केवल खरीदारी ही नहीं, दान भी है जरूरी… तभी मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Dhanteras पर केवल खरीदारी ही नहीं, दान भी है जरूरी… तभी मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

by Kirtika Tyagi
October 28, 2024
0

Dhanteras Special : दीपावली के आगमन की शुरुआत धनतेरस से होती है, और इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने...

Dhanteras 2024 : इस धनतेरस पर कब करें खरीदारी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की सही तिथि

Dhanteras 2024 : इस धनतेरस पर कब करें खरीदारी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की सही तिथि

by Kirtika Tyagi
October 26, 2024
0

Dhanteras 2024 : धनतेरस का पर्व दीपावली के उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है. यह त्योहार पूरे देश में बड़ें...

Next Post
Akhnoor Attack

जम्मू कश्मीर पर फिर मंडराया खतरा, आतंकवादियों ने अखनूर में सैना की एम्बूलेंस पर बरसाई गोलियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA

बरेली हिंसा पर पुलिस का बदलापुर, धड़ाधड़ गिरफ्तारी, गरजा बुलडोजर अब मौलाना के करीबी का हुआ एनकाउंटर

September 30, 2025
Bareilly News

बरेली में बुलडोजर की गरज! मौलाना तौकीर रजा के दामाद का गैराज जमींदोज

September 30, 2025
34 माह बाद जेल से बाहर आए इरफान सोलंकी, जानें बेटे की रिहाई पर मां ने सीएम योगी को क्यों कहा शुक्रिया

34 माह बाद जेल से बाहर आए इरफान सोलंकी, जानें बेटे की रिहाई पर मां ने सीएम योगी को क्यों कहा शुक्रिया

September 30, 2025
Banke Bihari Temple Controversy

‘हम पर दबाव बनाया जा रहा’ बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए समय बढ़ाने पर विवाद, गोस्वामी समाज ने बताई आपबीती

September 30, 2025
Abhishek Bajaj Ex Wife

अभिषेक बजाज की एक्स वाईफ ने किया चौंकाने वाला खुलासा, सामने आया पहली शादी टूटने का असली सच…

September 30, 2025
Bareilly

Bareilly में बवाल! तौकीर रजा का दामाद गिरफ्तार, रिजॉर्ट सील – बुलडोजर ने मचाया कहर

September 30, 2025
Bridgerton 4: नेटफ्लिक्स ने पोस्टर किया जारी कर, कब से आएगा नया सीजन, पोस्टर से बढ़ी उत्सुकता, दर्शक को नए ट्विस्ट का इंतजार

Bridgerton 4: नेटफ्लिक्स ने पोस्टर किया जारी कर, कब से आएगा नया सीजन, पोस्टर से बढ़ी उत्सुकता, दर्शक को नए ट्विस्ट का इंतजार

September 30, 2025
Gold-Silver Price Record High: सोना-चांदी के दाम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सितंबर में हर दिन नई ऊंचाई पर पहुंचे रेट

Gold-Silver Price Record High: सोना-चांदी के दाम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सितंबर में हर दिन नई ऊंचाई पर पहुंचे रेट

September 30, 2025
Central Employees Bonus: केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहार पर बड़ी सौगात,ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों के लिए बोनस की हुई घोषणा

Central Employees Bonus: केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहार पर बड़ी सौगात,ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों के लिए बोनस की हुई घोषणा

September 30, 2025
Lucknow Religious Conversion: महिला चौपालों से कैसे खुली साजिश की परतें,लखनऊ में धर्मांतरण का बड़ा खुलासा कौन है मलखान मैथ्यू जो निकला सरगना

Lucknow Religious Conversion: महिला चौपालों से कैसे खुली साजिश की परतें,लखनऊ में धर्मांतरण का बड़ा खुलासा कौन है मलखान मैथ्यू जो निकला सरगना

September 30, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version