Thursday, November 13, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Dimple Yadav पर विवादित टिप्पणी से मचा सियासी तूफान, मौलाना साजिद रशीदी पर FIR, अखिलेश की चुप्पी पर उठे सवाल

एक टीवी डिबेट में डिंपल यादव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज हुई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चुप्पी पर अब राजनीतिक हलकों में सवाल उठने लगे हैं।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 28, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Dimple Yadav
496
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Dimple Yadav Controversy: लखनऊ में एक टीवी डिबेट के दौरान डिंपल यादव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ समाजवादी पार्टी नेता प्रवेश यादव ने विभूति खंड थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मौलाना पर IPC और IT एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बीच, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चुप्पी पर भी सवाल उठने लगे हैं। बीजेपी जहां सपा और मौलाना पर हमलावर है, वहीं कांग्रेस ने सपा का बचाव किया है। मामला अब दिल्ली तक तूल पकड़ चुका है।

टीवी डिबेट से भड़का विवाद

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब मानसून सत्र के दौरान सपा सांसद Dimple Yadav और अखिलेश यादव संसद परिसर की मस्जिद में पहुंचे थे। इस घटना पर एक टीवी शो के दौरान मौलाना साजिद रशीदी ने Dimple Yadav के बारे में विवादास्पद टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा, “मस्जिद में दो मोहतरमा आई थीं, एक ने खुद को ढक रखा था,” और इसके बाद उन्होंने डिंपल यादव को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया, जिसने राजनीतिक हलकों में बवाल मचा दिया।

RELATED POSTS

Dimple Yadav

स्मार्ट मीटर पर डिंपल का बड़ा धमाका: जबरन मीटर बदले तो होगा आंदोलन!

August 5, 2025
इस नेता के ‘बदलापुर’ से साजिद रशीदी खौफजदा, जानें पिटाई के बाद कैसे गीला हुआ मौलाना का ‘पायजामा’

इस नेता के ‘बदलापुर’ से साजिद रशीदी खौफजदा, जानें पिटाई के बाद कैसे गीला हुआ मौलाना का ‘पायजामा’

July 30, 2025

FIR दर्ज, IPC और IT एक्ट की धाराएं लगीं

समाजवादी पार्टी नेता प्रवेश यादव ने इस टिप्पणी को लेकर विभूति खंड थाने में शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मौलाना पर IPC की धाराएं 79, 196, 197, 299, 352, 353 और IT एक्ट की धारा 67 लगाई गई हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

इस विवाद पर भारतीय जनता पार्टी ने सपा और मौलाना दोनों पर हमला बोला है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि मस्जिद को सपा कार्यालय की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है और दिल्ली वक्फ बोर्ड से इमाम को हटाने की मांग की है। वहीं कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने सपा का बचाव करते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया।

मौलाना साजिद रशीदी, जो ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, हाल ही में 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की घोषणा कर चुके हैं। उनका कहना था कि मुस्लिम समुदाय में भाजपा के प्रति डर की भावना को खत्म करना जरूरी है। ऐसे में डिंपल यादव पर उनकी टिप्पणी को सियासी चश्मे से भी देखा जा रहा है।

अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल

पूरे विवाद के बीच अब तक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। यही चुप्पी विपक्ष और राजनीतिक विश्लेषकों के निशाने पर है। सवाल उठ रहे हैं कि जब Dimple Yadav पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की गई, तब पार्टी नेतृत्व ने खुलकर विरोध क्यों नहीं जताया। डिंपल यादव पर की गई मौलाना रशीदी की टिप्पणी अब कानून और राजनीति दोनों के दायरे में जांच का विषय बन चुकी है। भाजपा और कांग्रेस के आमने-सामने आने से सियासी माहौल और गरमा गया है, वहीं अखिलेश यादव की चुप्पी सपा समर्थकों और आलोचकों के बीच नई बहस छेड़ रही है।

ठुकराए गए प्यार से शुरू हुआ आत्मसम्मान का संघर्ष, अब हर एग्जाम में दिख रहा है आलोक मौर्य का इरादा

Tags: dimple yadav
Share198Tweet124Share50
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Dimple Yadav

स्मार्ट मीटर पर डिंपल का बड़ा धमाका: जबरन मीटर बदले तो होगा आंदोलन!

by Mayank Yadav
August 5, 2025

Dimple Yadav Smart Meter Protest: समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र मैनपुरी में बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट...

इस नेता के ‘बदलापुर’ से साजिद रशीदी खौफजदा, जानें पिटाई के बाद कैसे गीला हुआ मौलाना का ‘पायजामा’

इस नेता के ‘बदलापुर’ से साजिद रशीदी खौफजदा, जानें पिटाई के बाद कैसे गीला हुआ मौलाना का ‘पायजामा’

by Vinod
July 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बहुत बोलता है। तेरा अपनी ही जुबान पर कंट्रोल नहीं। तू मौलाना के नाम पर कलंक है।...

डिंपल यादव के अपमान पर गरजीं सपा सांसद इकरा चौधरी, अब मौलाना साजिद रशीदी के हाथों में पड़ेगी ‘हथकड़ी’

डिंपल यादव के अपमान पर गरजीं सपा सांसद इकरा चौधरी, अब मौलाना साजिद रशीदी के हाथों में पड़ेगी ‘हथकड़ी’

by Vinod
July 28, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। अखिलेश यादव के मस्जिद जानें का विवाद खत्म होने के नाम नहीं ले रहे। सपा प्रमुख...

‘तमंचा-मुसलमान’ के बाद सदन में Akhilesh Yadav ने ऐसा क्या कहा, जिस पर मुस्कराई Dimple Yadav

‘तमंचा-मुसलमान’ के बाद सदन में Akhilesh Yadav ने ऐसा क्या कहा, जिस पर मुस्कराई Dimple Yadav

by Vinod
December 13, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क।  Journey of 75 Years of the Constitution of India: संसद की शीतकालीन सत्र चल रहा है।...

आखिर डिम्पल यादव ने क्यों रूकवाया रोड शो, फिर ऐसा क्या कह दिया, जिसकी पूरे प्रदेश में हो रही चर्चा

आखिर डिम्पल यादव ने क्यों रूकवाया रोड शो, फिर ऐसा क्या कह दिया, जिसकी पूरे प्रदेश में हो रही चर्चा

by Digital Desk
November 18, 2024

कानपुर। सीसामऊ विधानसभा सीट के लिए 20 नवंबर को वोटिंग है। ऐसे में सोमवार को चुनाव प्रचार थम गया। बीजेपी...

Next Post
how to stay safe during a stampede

Stampede: सतर्क रहें भीड़ कभी भी बेकाबू हो सकती है ,जानिए भगदड़ से कैसे बचें?

Allahabad High Court UP

बिना धर्मांतरण के अंतरधार्मिक विवाह गैरकानूनी, Allahabad High Court का बड़ा फैसला; आर्य समाज मंदिरों की जांच के आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version