Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

वैष्णो देवी दर्शन के लिए यूपी से मिलेगी डायरेक्ट फ्लाइट, यात्रियों के लिए अच्छी खबर…

आगरा से अब बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए हफ्ते के सातों दिन उड़ानें उपलब्ध होंगी।

Gulshan by Gulshan
March 22, 2025
in Latest News, आगरा, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
Agra-Bengaluru Flight
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Agra-Bengaluru Flight : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और आगरा के निवासियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। आगरा से अब बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए हफ्ते के सातों दिन फ्लाइट्स उपलब्ध होंगी। इंडिगो एयरलाइंस की यह नई फ्लाइट सेवा 1 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। इसके साथ ही, गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से भी एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट्स की शुरुआत हो रही है। शनिवार से यहां चेन्नई के लिए और रविवार से जम्मू के लिए फ्लाइट्स चलने लगेंगी।

अभी तक आगरा से बेंगलुरु(Agra-Bengaluru Flight) के लिए हफ्ते में 4 दिन और अहमदाबाद के लिए 6 दिन उड़ानें संचालित होती हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने आगरा-हैदराबाद और मुंबई के लिए फ्लाइट्स के समय में कोई बदलाव नहीं किया है। इन फ्लाइट्स का संचालन पहले की तरह मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को होता रहेगा।

RELATED POSTS

No Content Available

हिंडन से जम्मू फ्लाइट की टाइमिंग

हिंडन एयरपोर्ट के निदेशक उमेश यादव ने बताया कि जम्मू के लिए फ्लाइट्स 22 मार्च से शुरू होनी थीं, लेकिन अब यह उड़ान रविवार से शुरू होगी। वहीं, शनिवार को सुबह 5:25 बजे चेन्नई के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरेगी, जो हिंडन एयरपोर्ट पर सुबह 8:30 बजे पहुंचेगी। यह फ्लाइट 9:30 बजे हिंडन एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए उड़ान भरेगी और दोपहर 12:30 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।

हिंडन से जम्मू के लिए फ्लाइट सुबह 9:45 बजे उड़ान भरेगी, जो 11:20 बजे जम्मू पहुंचेगी। जम्मू से यह फ्लाइट दोपहर 1 बजे उड़ान भरेगी और 2:30 बजे हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। इस सेवा का खास फायदा माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को होगा।

यह भी पढ़ें : आज से आईपीएल का धमाकेदार आगाज, RCB से होगी KKR की भिड़ंत…

एयर इंडिया एक्सप्रेस का 180 सीटर विमान जम्मू के लिए रविवार, 23 मार्च से उड़ान भरेगा। जम्मू से कटरा की दूरी केवल एक घंटे की है, जिससे श्रद्धालुओं को और भी अधिक सहूलियत होगी। इसके अलावा, 1 मार्च से एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गोवा, कोलकाता, बेंगलुरु और मुंबई के लिए भी कई नई फ्लाइट्स शुरू की हैं।

Tags: Agra-Bengaluru Flight
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Rashifal : शनि बदलेंगे चाल कोई होगा कंगाल कोई बनेगा माला माल, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Rashifal : शनि बदलेंगे चाल कोई होगा कंगाल कोई बनेगा माला माल, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Kurukshetra

कुरुक्षेत्र में 1000 कुंडीय महायज्ञ के दौरान हंगामा, आयोजक के सुरक्षा कर्मियों ने चलाई गोली, तीन घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version