Thursday, November 13, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सक्सेसफुल हुई कुत्ता सेवानंद और कुतिया विचित्र कुमारी की लव स्टोरी, अब हिन्दू रीति-रिवाज से दोनों की होने जा रही शादी

हमीरपुर में 11 जून को होगी कुत्त और कुतिया की शादी, 500 से ज्यादा लोग बनेंगे बराती, हिन्दू रीति रिवाज के साथ बेजबान लेंगे सात फेरे।

Vinod by Vinod
June 10, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हमीरपुर।  ‘जनाब’ आपने शादिया ंतो बहुत देखी होंगी। बैंडबाजे की धुन पर थिरके भी होगे। शादी पार्टी में मन पसंद भोजन भी किया होगा और वर-वधु को नेग और आर्शीवाद भी दिया होगा। लेकिन हम आपको एक ऐसी अनोखी शादी से रूबरू कराने जा रहे हैं, जो इनदिनों बुंदेलखंड में चर्चा का विषय बनी हुई है। ये शादी इंसानों की नहीं बल्कि कुत्ता ( सेवानंद) और कुतिया ( विचित्र कुमारी) की जोड़ी की है। फीमेल डॉगी का घर रोशनी से सराबोर है तो डॉगी के गांव में भी विवाह से पहले आतिशबाजी शुरू हो गई है।

हां लाख जतन के बाद आखिरकार हमीरपुर जनपद के मुस्करा विकासखंड के छानी बांध गांव निवासी कुत्ता सेवानंद और कुतिया विचित्र कुमार की लव स्टोरी सक्सेसफुल होने वाली है। 6 माह पहले कुत्ते की आंख कुतिया से मिली और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। कुत्ता अक्सर कुतिया के घर के आसपास चक्कर लगाता। अपने प्रेमी को देख कुतिया भी मुस्कराते हुए बाहर आ जाती। फिर क्या था दोनों एक साथ गांव के बाहर निकल जाते। इंसानों की नजर बचाकर दोनों गुटरगू करते। कुत्ता और कुतिया की आशिकी की खबर ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने दोनों की शादी कराने का बीणा उटाया।

RELATED POSTS

पीपल के पेड़ से प्रकट हुई थी मुर्ति, मां चौरादेवी के अनोखे भक्त हैं चमगादड़ और आरती में होते हैं शामिल

पीपल के पेड़ से प्रकट हुई थी मुर्ति, मां चौरादेवी के अनोखे भक्त हैं चमगादड़ और आरती में होते हैं शामिल

May 3, 2025
Hamirpur

हक की ज़मीन, अफसरों की तिजोरी! DM बंगले के नाम पर 1000 करोड़ की लूट, भयंकर घोटाला उजागर

April 30, 2025

अब वह दिन आ गया, जब कुत्ता अपनी प्रियसी कुतिया के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के साथ शादी करने जा रहा है। 11 जून यानि बुधवार को इस अनोखी शादी का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को मंडप संस्कार किया गया और मंगलवार को मायना संस्कार संपन्न हुआ। इस अनोखी बारात में बड़ी संख्या में लोगों को बुलावा भेजा गया है। करीब पांच सौ लोगों को शादी का कार्ड दिए गए हैं। कूत्ते का नाता श्री श्री 1008 संतोषानंद जी महाराज बाल योगी जूना अखाड़ा से है। जिसकी शादी जिले के गोहांड ब्लॉक के मुशाई मौजा की विचित्र कुमारी (फीमेल डॉग) के साथ की जा रही है।

मेल डॉग के मालिक संतोषानंद जी ने बताया कि उन्होंने अपने पालतू कुत्ते सेवानंद की शादी संतोष मुनि जी की फीमेल डॉग विचित्र कुमारी से एक साल पहले तय की थी। संतोषानंद जी ने बताया कि परिवार की कमी यह दोनों ही पूरा करते हैं। बहुत छोटे से दोनों को पाला गया था। अब जब यह डेढ़ साल के हो गए हैं तो दोनों की शादी बड़े धूमधाम से की जा रही है। डीजे के साथ डांस करते हुए बारात जाएगी और फिर द्वारचार के बाद जयमाल का आयोजन भी होगा। बारातियों के खाने की भी व्यवस्था की जाएगी। संतोषानंद जी ने बताया कि शादी हिन्दू रीति रिवाज के साथ होगी। शादी की सभी रश्में निभाई जा रही हैं।

स्थानीय निवासी सिद्ध राम की मानें तो यह शादी बड़ी अनोखी है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां श्री श्री 1008 संतोषानंद जी महाराज बाल योगी जूना अखाड़ा के कुत्ते की शादी का समारोह आयोजित हो रहा है। पिछले दो दिन से शादी के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। विशाल प्रीति भोज भी करवाया गया, जिसमें सारे ग्रामीणों ने भोजन ग्रहण किया है। अब 11 जून को गाजे-बाजे के साथ दूल्हा सेवानंद की बारात जाएगी, जिसमें लगभग 500 से अधिक बाराती शामिल होंगे। 12 तारीख को सेवानंद अपनी दुल्हन विचित्र कुमारी को बड़ी धूमधाम के साथ विदा कर अपने साथ ले आएगा।

Tags: dog and bitch marriagedog and bitch marriage of Hamirpurhamirpur
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

पीपल के पेड़ से प्रकट हुई थी मुर्ति, मां चौरादेवी के अनोखे भक्त हैं चमगादड़ और आरती में होते हैं शामिल

पीपल के पेड़ से प्रकट हुई थी मुर्ति, मां चौरादेवी के अनोखे भक्त हैं चमगादड़ और आरती में होते हैं शामिल

by Vinod
May 3, 2025

हमीरपुर ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद में मां चौरादेवी का एक हजार साल प्राचीन मंदिर है। यहां हरदिन...

Hamirpur

हक की ज़मीन, अफसरों की तिजोरी! DM बंगले के नाम पर 1000 करोड़ की लूट, भयंकर घोटाला उजागर

by Mayank Yadav
April 30, 2025

Hamirpur land scam: हमीरपुर से आई खबर ने एक बार फिर सरकारी तंत्र की पोल खोल दी है। प्रशासनिक अफसरों...

ऐसा क्या हुआ कि होली पर पुरुषों को कर दिया गया गांव बदर, यहां सिर्फ महिलाओं ने  उड़ाया रंग-गुलाल

ऐसा क्या हुआ कि होली पर पुरुषों को कर दिया गया गांव बदर, यहां सिर्फ महिलाओं ने  उड़ाया रंग-गुलाल

by Vinod
March 15, 2025

हमीरपुर। पूरे देश में होली पर्व बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। होलिका दहन के बाद अब भी यूपी के...

Hamirpur News: फर्जी साइन बना कर बैंक से 13 लाख की धोखाधड़ी करने वाला युवक पकड़ा गया

by Ayushi Dhyani
May 21, 2023

हमीरपुर, उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से खबर सामने आई है, जहां बैंक से 13 लाख की धोखाधड़ी करने वाला युवक...

Uttar Pradesh : ट्रक ने बाईक सवारों को मारी टक्कर, महिला सहित तीन की मौत

by Anu Kadyan
May 16, 2023

हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नारायच गांव के पास NH34 हाईवे पर एक बड़े हादसे की खबर सामने...

Next Post
Difference Between Cocktail and Mocktail

पार्टी में कॉकटेल और मॉकटेल सुनकर कन्फ्यूज़ होते हैं? Soft Drink और Hard Drink में क्या है फ़र्क ?

Shubhanshu Shukla Ax 4 Mission Delay

Axiom-4 mission delayed : भारतीय अंतरिक्ष प्रेमियों का एक ऐतिहासिक पल अनिश्चित काल के लिए टला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version