Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

US Secret Service: 13 साल के बच्चे को ट्रंप ने बनाया सीक्रेट सर्विस एजेंट, जानें क्यों हैं इतना खास

US Secret Service: राष्ट्रपति ट्रंप के ऐलान के बाद अमेरिकी कांग्रेस तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। इस दौरान डीजे डेनियल भी कांग्रेस में मौजूद था, ट्रंप के ऐलान के बाद उसे गोद में उठा लिया गया।

Manish Pandey by Manish Pandey
March 5, 2025
in Latest News, विदेश
donald trump, US Secret Service

donald trump, US Secret Service

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ‘पारस्परिक टैरिफ’ से लेकर अमेरिका में ‘गोल्डन एज’ की वापसी तक का जिक्र किया। इस दौरान ट्रंप ने 13 साल के बच्चे को सीक्रेट सर्विस का एजेंट बनाए जाने का ऐलान भी किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए 13 साल के बच्चे डीजे डेनियल का जिक्र किया। उन्होंने 13 वर्षीय डीजे डेनियल को सीक्रेट सर्विस एजेंट बनाने का फैसला किया। ट्रंप ने कहा, “आज रात, डीजे, हम आपको सबसे बड़ा सम्मान देने जा रहे हैं। मैंने अमेरिकी सीक्रेट सर्विस डायरेक्टर शॉन करन से कहा है कि आपको आधिकारिक एजेंट बनाएं।”

RELATED POSTS

Trump is Dead Trend: डोनाल्ड ट्रंप की मौत की अफवाह से मचा हंगामा सोशल मीडिया पर किसने बढ़ाई हलचल

Trump is Dead Trend: डोनाल्ड ट्रंप की मौत की अफवाह से मचा हंगामा सोशल मीडिया पर किसने बढ़ाई हलचल

August 30, 2025
पीएम नरेंद्र मोदी के ‘समुंद्र मंथन’ से मुस्कराया इंडिया, ट्रंप का टैरिफ इफेक्ट अब हो जाएगा धुआं-धुआं

पीएम नरेंद्र मोदी के ‘समुंद्र मंथन’ से मुस्कराया इंडिया, ट्रंप का टैरिफ इफेक्ट अब हो जाएगा धुआं-धुआं

August 15, 2025

राष्ट्रपति ट्रंप के ऐलान के बाद अमेरिकी कांग्रेस तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। इस दौरान डीजे डेनियल भी कांग्रेस में मौजूद था, ट्रंप के ऐलान के बाद उसे गोद में उठा लिया गया। दरअसल, डीजे डेनियल कैंसर सर्वाइवर है। ट्रंप ने बताया कि डीजे हमेशा पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखता था। डॉक्टर ने बताया था कि डीजे के पास सिर्फ पांच महीने का ही समय है, मगर मुश्किलों के बावजूद वह लड़ा और आज इस बात को छह साल बीत गए हैं।

इस खास अवसर पर उनकी पत्नी मेलानिया ने स्पेशल गेस्ट को आमंत्रित किया था। जिनमें फायर फाइटर फैमिली, बंधक बनाए गए अमेरिकी टीचर समेत कई लोग शामिल है। अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ने पिछले साल गोलीबारी करने के आरोपी द्वारा मारे गए एक फायर फाइटर के परिवार, रूसी सरकार द्वारा बंधक बनाए गए एक अमेरिकी टीचर और एक अवैध प्रवासी के हमले में मारी गई युवा नर्सिंग स्टूडेंट की फैमिली लैकेन रिले को भी आमंत्रित किया था। ये राष्ट्रपति ट्रंप के संबोधन के दौरान कांग्रेस में मौजूद रहे।

ट्रंप ने अमेरिका फर्स्ट की नीति पर चलते रहने का दावा किया। कहा, “छह हफ्ते पहले, मैंने इस कैपिटल के गुंबद के नीचे खड़े होकर कहा था कि अमेरिका का सुनहरा दौर शुरू हो रहा है। तब से लेकर अब तक, हमने तीव्र गति से बिना रुके काम किया है, ताकि देश के इतिहास का सबसे कामयाब और शानदार दौर लाया जा सके। पिछले 43 दिनों में जो हमने काम किया है, वह कई सरकारें कई साल में नहीं कर पाईं। अमेरिका वापस आ गया है। यह तो बस शुरुआत है।”

Tags: Donald Trump
Share196Tweet123Share49
Manish Pandey

Manish Pandey

Related Posts

Trump is Dead Trend: डोनाल्ड ट्रंप की मौत की अफवाह से मचा हंगामा सोशल मीडिया पर किसने बढ़ाई हलचल

Trump is Dead Trend: डोनाल्ड ट्रंप की मौत की अफवाह से मचा हंगामा सोशल मीडिया पर किसने बढ़ाई हलचल

by SYED BUSHRA
August 30, 2025

Social media platform:एक्स (X) पर शनिवार (30 अगस्त 2025) को अचानक "Trump is Dead" ट्रेंड करने लगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

पीएम नरेंद्र मोदी के ‘समुंद्र मंथन’ से मुस्कराया इंडिया, ट्रंप का टैरिफ इफेक्ट अब हो जाएगा धुआं-धुआं

पीएम नरेंद्र मोदी के ‘समुंद्र मंथन’ से मुस्कराया इंडिया, ट्रंप का टैरिफ इफेक्ट अब हो जाएगा धुआं-धुआं

by Vinod
August 15, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। 15 अगस्त के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से गरजे। पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई...

Donald Trump

सोना सस्ता या महंगा? ट्रंप के ऐलान से बाजार में हलचल, जानें ताज़ा रेट

by Mayank Yadav
August 12, 2025

Donald Trump gold tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अचानक आए ऐलान ने गोल्ड मार्केट में हलचल मचा दी है....

PM मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप की ‘बकैती’ को ऐसे किया क्लीन बोल्ड, पहली बार US पर हुआ पलटवार तो अब रण में उतरे डोभाल

PM मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप की ‘बकैती’ को ऐसे किया क्लीन बोल्ड, पहली बार US पर हुआ पलटवार तो अब रण में उतरे डोभाल

by Vinod
August 7, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में कहा जाता है कि वह नामुमकिन को मुमकिन करने का...

Donald Trump

Donald Trump का बना ‘निवास प्रमाण पत्र’, बिहार में SIR के दौरान सामने आई बड़ी चूक!

by Mayank Yadav
August 6, 2025

Donald Trump Certificate Bihar: बिहार चुनाव के मद्देनज़र चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान एक हैरान कर...

Next Post
Share Market News

10 दिन बाद मार्केट में लौटी तेजी, Sensex में 740 का उछला, निवेशकों की कमाई में हुई लाखों-करोड़ों की बढ़ोतरी

Farmer Protest

Farmer Protest: पंजाब-चंडीगढ़ बॉर्डर सील.. पुलिस ने रोका तो सड़कों पर धरने पर बैठे किसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version