अंतरिक्ष में रिकॉर्ड 437 दिन रहने वाले डॉ. वलेरी पोल्याकोव का निधन

Moscow: अंतरिक्ष में रिकॉर्ड 437 दिन बिताने वाले रूसी अंतरिक्ष यात्री डॉ. वलेरी पोल्याकोव ने अपनी 80 साल की उम्र में आखिरी सांसे ली है। डॉ. वलेरी पोल्याकोव का निधन हो गया है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोसकॉस्मॉस ने डॉ. वलेरी पोल्याकोव के निधन की घोषणा की है।

पोल्याकोव 8 जनवरी 1994 को अंतरिक्ष यात्रा पर गए थे। अंतरिक्ष में 437 दिन 17 घंटे 38 मिनट बिताने के बाद 22 मार्च 1995 को वापस आए थे। इस दौरान 7075 बार धरती के चक्कर लगाए और लगभग 19 करोड़ मील अंतरिक्ष यात्रा की। अंतरिक्ष में रहकर वे यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि यदि किसी को मंगल ग्रह की लंबी यात्रा करनी पड़े तो ऐसा करने वाले लोग अपना मानसिक स्वास्थ्य बरकरार रख सकते हैं या नहीं।

इस दौरान हुए परीक्षणों से पता चला कि साढ़े चौदह महीनों के उनके इस अभियान के बावजूद उनके काम करने के तौर-तरीकों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कॉस्मॉस ने उनकी मृत्यु की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उन्हें हीरो ऑफ सोवियत यूनियन और पायलट कॉस्मोनॉट ऑफ यूएसएसआर (Pilot Cosmonaut of the USSR) जैसी मानद उपाधियों से सम्मानित किया गया था। उनके शोध से यह बात स्पष्ट हुई थी कि मानव शरीर दूर अंतरिक्ष में भी तमाम दुश्वारियों का सामना करने में सक्षम है।

Exit mobile version