Site icon News1India

“नेहरू महान तो सरनेम लगाने में क्या शर्मिंदगी?” गांधी परिवार पर PM मोदी ने कसे तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर जवाब दिया। पीएम मोदी का भाषण शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने जमकर नारे बाजी की। हंगामे के बीच प्रधानमंत्री ने भाषण जारी रखा। पीएम ने इस दौरान गांधी परिवार पर नेहरू सरनेम को लेकर तंज भी कसे। पीएम ने कहा,’किसी कार्यक्रम में अगर नेहरूजी के नाम का उल्लेख नहीं हुआ तो कुछ लोगों के बाल खड़े हो जाते थे। और लहू गर्म हो जाता था।

गांधी परिवार क्यों नही लगाता नेहरू का सरनेम

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे ये समझ नहीं आता कि अगर नेहरू महान थे, तो उनके परिवार का कोई व्यक्ति नेहरू सरनेम क्यों नहीं रखता? क्या शर्मिंदगी है नेहरू सरनेम रखने में। इतना बड़ा महान व्यक्ति आपको और परिवार को मंजूर नहीं है…, और आप हमारा हिसाब मांगते हो। बता दें कि राज्यसभा में जैसे ही प्रधानमंत्री ने अपना भाषण शुरू किया वैसे ही विपक्षी सदस्य सदन के केंद्र में पहुंचे और जोर-शोर से नारेबाजी करने लगे। इस नारेबाजी और शोर-शराबे के बीच भी पीएम मोदी ने अपना भाषण जारी रखा। उन्होंने कहा कि ‘देश देख रहा है कि एक अकेला कितनों पर भारी पड़ रहा है। अरे नारे बोलने के लिए भी उनको लोग बदलने पड़ रहे हैं। अकेले घंटेभर से बोल रहा हूं रुका नहीं उनके अंदर हौसला नहीं है, वो बचने का रास्ता ढूंढ रहे हैं।

देश किसी परिवार की जागीर नहीं- PM Modi

पीएम ने आगे कहा, ‘कुछ लोगों को समझना होगा कि सदियों पुराना देश आम आदमी के पसीने, पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं का देश है। किसी परिवार की जागीर नहीं है। हमने खेल रत्न ध्यानचंद के नाम पर कर दिया। अंडमान के द्वीपों का नाम सुभाष चंद्र बोस, परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर कर दिया. हिमालय की चोटी एवरेस्ट कर दी गई. हमने द्वीपों का नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम कर दिया।

Exit mobile version