Site icon News1India

SSC में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे कर इन पदों पर आवेदन

अक्सर अच्छी नौकरी की जानकारी ना होने के कारण हमारे हाथ से उस पोस्ट को गवाना पड़ता है। लेकिन अगर हमें उस भर्ती से संबंधित पूर्ण जानकारी की प्राप्ती कही से हो जाए तो कितना अच्छा होता है। ऐसे ही सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है, जिसकी जानकारी पाते ही भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। आज हम आपके लिए लद्दाख में SSC के कुछ पोस्ट पर भर्ती की जानकारी लेकर के आएं है जिनकी जानकारी पाकर तैयारी कर रहे अभियार्थी आसानी से आवेदन कर सकते है। इस पद पर आवेदन के लिए आपके पास 12 अप्रैल तक का समय है। बताए गए पदों पर 10 से लेकर के ग्रेजुएट व्यक्ति पद पर आवेदन कर सकता है।

इन पदों पर निकली है भर्ती

भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए बता दें कुल 20 पदों पर भर्ती निकली है इन 20 पदों के नाम बता दें जूनियर असिस्टेंट-तबुलेट या कम ऑपरेटर – 10 पद, जूनियर स्टेनोग्राफर – 15 पद, अर्दली/चौकीदार एआर/चतुर्थ श्रेणी – 42 पद, भूविज्ञानी सहायक ग्रेड II – 1 पद, मिनरल गार्ड/माइनिंग हेल्पर/हेल्पर – 16 पद, टेक्निकल असिस्टेंट – 1 पद, लेबोरेटरी अटेंडेंट – 1 पद, ड्रिल ऑपरेटर-II – 2 पद, ड्रिल हेल्पर – 8 पद, चौकीदार – 6 पद, स्टोर खलासी – 4 पद, फिटर – 1 पद, ड्राइवर ग्रेड-II – 2 पद, इंस्ट्रक्टर क्ले मोल्डिंग लद्दाख – 1 पद, सहायक हस्तशिल्प, प्रशिक्षण अधिकारी – 22 पद, टेक्निकल असिस्टेंट – 1 पद, सीनियर क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर – 25 पद, प्रशिक्षक – 16 पद, सहायक कैमरामैन – 6 पद, कम्पाइलर – 6 पद इन पदों के नाम और उनमें जारी रिक्तीयों की जानकारी आप सभी यहा से पा सकते है।

चयन प्रक्रिया की जानकारी यहां पढ़ें

एक बार भर्ती और उस से संबंधित पदों जानकारी पाते ही उनमें हो रही चयन प्रक्रिया के बारें में बात करें तो बता दें इसमें उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर पर आधारित रिटन टेस्ट द्वारा किया जाएगा इस टेस्ट की प्रक्रिया का आरंभ जून के आखिरी या फिर जुलाई के शुरुआती सप्ताह होगा यदी आप इस टेस्ट में पूर्ण रूप से उत्तीर्ण अंको से पास होते है तो आपको मेडिकल टेस्ट देना बोहा जिसके बाद मेरिट के आधार पर आपकी पोस्टिंग की जाएगी

फॉर्म फीस की जानकारी

नौकरी के लिए आवेदनकर्ता को तय शुल्क का भुगतान करना होगा इसके लिए हर वर्ग के लिए अलग शुल्क तय किया गया है। जिसकी जानकारी हम आपको देने के लिए जा रहे है। फॉर्म फीस में जनरल वर्ग के लिए 100 रूपये है। महिला उम्मीदवारों और SC/ST/PWD/ पूर्व सैनिकों के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा

इस लिंक पर जाकर करें आवेदन

भर्ती के लिए आपको कुछेक प्रक्रिया को अपनाना पड़ेगा इसके लिए आपको इस वेबसाइट के लिंक पर जाना होगा https://ssc.nic.in/ यहां जाकर आपको अपने आपको रजिस्टर करना होगा जिसके बाद आपके पास एक ID पास्वर्ड जनरेट होगा जिसके जरिए आप लॉग इन करना पड़ेगा इसके बाद आपको आपको Apply Others Phase-XI/2023/Selection Posts सेक्शन में जाना होगा अब इसके बाद आपको एप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा इस फॉर्म में मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को जमा करना होगा इसके बाद फॉर्म फीस का भुगतान कर के जमा करना होगा बता दें याद से फॉर्म की एक प्रिंट कॉपी अपने पास निकलवा कर रख लें ताकी आगे आपके काम आ सके

इतनी मिलेगी सैलरी

सब प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको प्रति माह 35,900 से लेकर के 1,13,500 रूपये दिया जाएगा

Exit mobile version