Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

CBSE Board Class 10 Results Out: 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, 93.66% छात्रों ने क्लियर की परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज यानी 13 मई को कक्षा 10वीं के परिणाम को जारी कर दिया है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
May 13, 2025
in Breaking, शिक्षा
CBSE Board Class 10 Results Out
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

CBSE Board Class 10 Results Out: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज यानी 13 मई को कक्षा 10वीं के परिणाम को जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम में कुल 93.66 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया है।

वर्ष 2025 में बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Class 10 Results Out) में छात्रों का कुल मिलाकर अच्छा प्रदर्शन रहा। विशेषकर लड़कियों, विदेशी स्कूलों और विशेष आवश्यकता वाले छात्रों ने शानदार परिणाम दिए हैं। साथ ही, जवाहर नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

RELATED POSTS

No Content Available

लड़कियों ने फिर मारी बाजी

सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 95% पास प्रतिशत हासिल किया जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.63% रहा। ट्रांसजेंडर छात्रों ने भी 95% के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस साल 23,85,079 छात्रों ने पंजीकरण कराया जिनमें से 23,71,939 ने परीक्षा दी और 22,21,636 पास हुए। कुल पास प्रतिशत 93.66% रहा, जो पिछले साल से 0.66% बेहतर है।बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12वीं के परिणाम के लिंक सक्रिय कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, कक्षा 10वीं के परिणाम के लिंक भी जल्द ही सक्रिय किए जाएंगे।

यह भी पढ़े: CBSE 12th Board Result 2025 Declared: 88.39% स्टूडेंट्स हुए पास, लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64%

इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट

छात्र अपने सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। साथ ही DigiLocker के माध्यम से डिजिटल मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट, और माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी उपलब्ध होंगे। इसके लिए छात्रों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा।

Tags: CBSE Board Class 10 Results Out
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
Religious news : कलावा एक पवित्र रक्षा सूत्र ,इसे कितने दिन तक पहनें ,क्या है इसके नियम

Religious news : कलावा एक पवित्र रक्षा सूत्र ,इसे कितने दिन तक पहनें ,क्या है इसके नियम

Sanjay Singh

सीजफायर पर संजय सिंह का बड़ा बयान, बोले- "भारतीय सेना को न रोका जाता तो आज हालात कुछ और होते.."

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version