Site icon News1India

CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख, जनवरी में इस दिन से शुरु होंगे एग्जाम

CBSE Board

CBSE Board Exam : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस साल के बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्र इन तारीखों की जानकारी ले सकते हैं। सीबीएसई ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया है।

​सर्कुलर के अनुसार, कक्षा 10 और 12 के छात्रों(CBSE Board Exam) के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं और आंतरिक आकलन (IA) 1 जनवरी से आरंभ होंगे, जबकि थ्योरी परीक्षा 15 फरवरी, 2025 से शुरू होगी।​ इन तिथियों का उल्लेख हाल ही में जारी किए गए सर्कुलर में किया गया है, जिसमें विभिन्न विषयों के लिए बोर्ड परीक्षा में मिलने वाले अंकों का विवरण भी साझा किया गया है। छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा के अंकों से संबंधित जानकारी सीबीएसई की वेबसाइट cbse.gov.in पर देखी जा सकती है।

शीतकालीन सत्र वाले स्कूलों में नवम्बर में ही हो जाएंगे एग्जाम

​यह ध्यान देने योग्य है कि शीतकालीन सत्र वाले स्कूलों के लिए सीबीएसई की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 नवंबर से 5 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित की जाएंगी।​ एक पूर्व सर्कुलर में बोर्ड ने उल्लेख किया था कि हालांकि प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी से शुरू होंगी, लेकिन शीतकालीन स्कूलों के बंद रहने की संभावना के चलते उन्हें पहले आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : फूलपुर में सपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक

कब लागू होगी बोर्ड एग्जाम डेट ?

अब छात्रों को बोर्ड परीक्षा की डेटशीट का इंतजार है। पिछले रुझानों के अनुसार, सीबीएसई के थ्योरी पेपर का टाइमटेबल दिसंबर में जारी होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में देश-विदेश के 8,000 स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 44 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।

Exit mobile version