Monday, January 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home शिक्षा

CBSE Exam Result 2022: CBSE ने 10वीं का परिणाम किया घोषित, 94.40 प्रतिशत छात्र हुए पास

Web Desk by Web Desk
July 22, 2022
in शिक्षा
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

– शीर्ष प्रदर्शन करने वाला रीजन त्रिवेंद्रम, दिल्ली अंतिम स्थान पर

New Delhi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल 94.40 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। परीक्षा में लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

RELATED POSTS

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

September 8, 2025
Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को  बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

September 8, 2025

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 94.40 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस वर्ष दर्ज किए गए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में पिछले वर्ष की तुलना में गिरावट देखी गई है। 2021 में यह आंकड़ा 99.04 प्रतिशत था। परीक्षा के लिए कुल 21,09,208 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 20,93,978 छात्र उपस्थित हुए और 19,76,668 छात्र उत्तीर्ण हुए।

लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले 1.41 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया। इस साल 95.21 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं है जबकि 93.80 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। ट्रांसजेंडर 90 प्रतिशत पास हुए हैं।

2,36,993 (11.32 प्रतिशत) छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ परीक्षा पास की है। इसी तरह 64,908 (3.10 प्रतिशत) छात्रों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। सीबीएसई की 10वीं कक्षा के परिणाम 2022 में कुल 1,07,689 (5.14 प्रतिशत) छात्रों की कंपार्टमेंट आई है।

पिछले वर्ष के छात्रों के उत्तीर्ण प्रतिशत के अनुसार दिल्ली रीजन ने सीबीएसई 10वीं परिणाम 2022 में छात्रों के प्रदर्शन में बड़ी गिरावट देखी है। 2021 में दिल्ली में कक्षा 12 के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98.19 प्रतिशत था, जबकि इस साल दिल्ली में यह आंकड़ा 86.55 प्रतिशत ही है। दिल्ली क्षेत्र से इस साल कुल 3,66,831 छात्रों ने सीबीएसई परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया, जिसमें से 3,63,526 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 3,14,620 छात्रों ने परीक्षा दी। पूर्वी दिल्ली का 86.96 प्रतिशत और पश्चिमी दिल्ली का पास प्रतिशत 85.94 प्रतिशत है।

सीबीएसई 10वीं की परीक्षाओं के लिए 2022 में शीर्ष प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र (रीजन) त्रिवेंद्रम है। दी गई सूची के अनुसार सबसे कम प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र गुवाहाटी है। 16 रीजनों में त्रिवेंद्रम 99.68 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद बेंगलुरू 99.22 प्रतिशत और चेन्नई 98.97 प्रतिशत के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

इसके बाद अजमेर 98.14 प्रतिशत, पटना 97.65 प्रतिशत, पुणे 97.41 प्रतिशत, भुवनेश्वर 96.46 प्रतिशत, पंचकूला 96.33 प्रतिशत, नोएडा 96.08 प्रतिशत, चंडीगढ़ 95.38 प्रतिशत, प्रयागराज 94.74 प्रतिशत, देहरादून 93.43 प्रतिशत, भोपाल 93.33 प्रतिशत है।

इस सूची में 14वें और 15वें स्थान पर क्रमश: दिल्ली पूर्व 86.96 प्रतिशत और दिल्ली पश्चिम 85.94 प्रतिशत है। इसमें अंतिम 16वें स्थान पर 82.23 प्रतिशत के साथ गुवाहाटी रीजन है।

स्कूल-वार पास प्रतिशत देखें तो जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) के छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 10 के परिणामों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। जेएनवी का 99.71 प्रतिशत, स्वतंत्र स्कूलों का 96.86 प्रतिशत, केवी का 96.61 प्रतिशत, सीटीएसए का 91.27 प्रतिशत, सरकारी स्कूलो का 80.68 प्रतिशत और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का 76.73 प्रतिशत रहा है।

10वीं कक्षा की परीक्षा इस साल 26 अप्रैल से 24 मई तक देशभर में 7,405 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बोर्ड मेरिट सूची नहीं जारी करेगा। जैसा कि पहले उल्लेख किया गया है, बोर्ड ने सीबीएसई टर्म 1 और सीबीएसई टर्म 2 परिणाम 2022 को 30:70 वेटेज दिया है। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 की मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध है।

Tags: CBSE ResultCBSE Result 2022News1India
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Dhirendra Shastri’s Religious Event Cancelled in Agra: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की धर्मसभा शनिवार को आगरा में होनी...

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को  बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Efforts to connect youth with job's : प्रदेश में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नई योजना...

News1India के भव्य कॉन्क्लेव “महाकुंभ मंथन” में पहुंचे वृंदावन धाम के सद्‌गुरु ऋतेश्वर महाराज, जानें थूक जिहाद से लेकर सनातन पर क्या बोले…

News1India के भव्य कॉन्क्लेव “महाकुंभ मंथन” में पहुंचे वृंदावन धाम के सद्‌गुरु ऋतेश्वर महाराज, जानें थूक जिहाद से लेकर सनातन पर क्या बोले…

by Kirtika Tyagi
December 22, 2024

News1India Conclave : आगरा में News1 India के भव्य कॉन्क्लेव “महाकुंभ मंथन” का शुभारंभ हो चुका है। इस आयोजन में...

Hathras News :  रिश्तों की गरिमा को किया तार-तार… पैसों के लालच में सगे भाई-बहन बन गए दूल्हा-दुल्हन

Hathras News : रिश्तों की गरिमा को किया तार-तार… पैसों के लालच में सगे भाई-बहन बन गए दूल्हा-दुल्हन

by Kirtika Tyagi
October 8, 2024

Hathras :  उत्तरप्रदेश के हाथरस से एक खबर सामने आ रही है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है, सरकार...

Jammu-Kashmir Results Live : भाजपा की मुश्किलें बढ़ीं.. कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा किया पार, चुनावी नतीजों पर सभी की निगाहे

Jammu-Kashmir Results Live : भाजपा की मुश्किलें बढ़ीं.. कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा किया पार, चुनावी नतीजों पर सभी की निगाहे

by Kirtika Tyagi
October 8, 2024

Jammu-Kashmir Vidhan Sabha Chunav Results 2024 Live : जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए जारी मतगणना में बीजेपी के गेम खराब होता...

Next Post

Horoscope Rashifal 23 July 2022: इन राशिवालों का चमकेगा भाग्य, जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Kanwar Yatra 2022: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर डंपर ने कांवड़ियों को रौंदा,6 की दर्दनाक मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist