Site icon News1India

Dehradun: UKPSC पेपर लीक मामले में CM पुष्कर सिंह धामी का एक्शन, नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड में पेपर लीक के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बता दें कि इस बार अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन मूड में नज़र आ रहे हैँ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसआईटी हरिद्वार की जांच उपरांत थाना कनखल पर UKPSC की एई/जेई परीक्षा प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में नौ नामजद लोगों पर सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 7/8 भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

सरकार पूरे सिस्टम को सुधारने के लिए कृत्संकल्प है- पुष्कर सिंह धामी

वहीं इस मामले को लेकर पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार पूरे सिस्टम को सुधारने के लिए कृत्संकल्प है। भर्तियों में बड़ी गड़बड़ी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। यूकेपीएससी की एईऔर जेई परीक्षाओं में शिकायत मिलने पर तुरंत जांच के आदेशस दिए गए थे। वहीं मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इनमें जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

भर्तियों में गड़बड़ी करने वालों को भेजा गया जेल

बता दें कि सीएम ने कहा कि पहले भी विभिन्न भर्तियों में गड़बड़ी करने वालों को जेल भेजा गया है। ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि पूरे पारदर्शी और साफ सुथरे तरीके से भर्ती परीक्षाएं हो। भर्ती कैलेंडर जारी कर उसके अनुरूप परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

Exit mobile version