Site icon News1India

बिहार में सिपाही भर्ती की परीक्षा हुई रद्द, जानिए क्या है वजह?

पटनाबिहार में 1 अक्टूबर को हुई सिपाही भर्ती (constable recruitment 2023) की परीक्षा रद्द हो गई है. केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से 3 अक्टूबर को इस संबंध में पत्र जारी कर सूचना दी गई है. वहीं 7 और 15 अक्टूबर को जो परीक्षा होने वाली थी उसे भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. एग्जाम लीक होने की सबसे बड़ी वजह पेपर का लीक होना है.  जारी पत्र में ये कहा गया है कि 1 अक्टूबर को दोनों पालियों में लिखित परीक्षा में नकल करते हुए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और चीट-पुर्जों के साथ राज्य के विभिन्न जिलों से काफी अभ्यर्थी पकड़े गए थे.

परीक्षा ना होने की सबसे बड़ी वजह

जारी नोटिस में यह कहा गया है कि विभिन्न परीक्षा केंद्रों में काफी संख्या में अभ्यर्थी उत्तरों की नकल करते हुए और चीट के साथ पकड़े गए थे. इनके खिलाफ मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. वर्तमान में ये सभी मामले अनुसंधान में हैं, लेकिन 2 अक्टूबर की दोपहर ऐसे मामलों के संबंध में और अधिक जानकारी मिली हैं. जांच के इस क्रम में और कई तरह के मामले सामने आने की संभावना है. केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि इन सारी चीजों को देखते हुए 1 अक्टूबर को हुई दोनों पालियों की परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया है.

ये भी पढ़ें :- Ranbir Kapoor के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, Animal का धांसू टीजर हुआ रिलीज

पेपर लीक की खबर कैसे आई सामने

वहीं 7 और 15 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई हैं और सभी पालियों की नई तारीख अलग से परिषद की वेबसाइट पर और समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाएगी. बता दें कि ये पेपर लीक की खबर पटना के कंकड़बाग से सामने आई थी. सूत्रों के मुताबिक इनमें से 5 के पास बरामद आंसर की प्रश्न पत्र से मैच हुए हैं. इस मामले में 2 अक्टूबर को सिपाही भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एसके सिंघल ने कहा था कि 1 अक्टूबर को आयोजित की गई परीक्षा पूरी तरह से कदाचार मुक्त हुई है.

 

Exit mobile version