Site icon News1India

कौन दे रहा है FREE में COMPUTER और AI COURSE’S घर बैठे उठाएं फायदा कब से शुरू हो रहे कोर्स

IGNOU Offers : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) देश की सबसे भरोसेमंद ओपन यूनिवर्सिटीज़ में से एक है। यह यूनिवर्सिटी डिस्टेंस मोड में कई तरह के कोर्स ऑफर करती है। वर्तमान में इग्नू अपने SWAYAM पोर्टल के माध्यम से कंप्यूटर से जुड़े 4 कोर्स और एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से संबंधित कोर्स मुफ्त में प्रदान कर रहा है। इन कोर्सेज़ का फायदा कोई भी छात्र या प्रोफेशनल आसानी से उठा सकता है। खास बात ये है कि इनके लिए किसी लंबी-चौड़ी एडमिशन प्रक्रिया की जरूरत नहीं है। बस कुछ जरूरी जानकारी भरकर SWAYAM पोर्टल पर पंजीकरण करना होता है। सभी कोर्स बिल्कुल मुफ्त हैं। न कोई फीस, न कोई छुपा हुआ चार्ज।ये हैं इग्नू के फ्री कंप्यूटर और एआई कोर्स

कंप्यूटर एप्लीकेशन इन बिजनेस

यह अंडर ग्रेजुएट लेवल का कोर्स है और इसे अंग्रेज़ी भाषा में पढ़ाया जाता है। कोर्स की अवधि 12 सप्ताह है। इसमें स्टूडेंट्स को गूगल वर्कस्पेस, एमएस वर्ड, स्प्रेडशीट, पावरपॉइंट और वेब एप्लिकेशन जैसे टूल्स के बारे में पढ़ाया जाता है। यह कोर्स कॉमर्स की श्रेणी में आता है और इसमें 20 यूनिट्स होती हैं, जो दो भागों में बटी होती हैं।

कंप्यूटर एडेड डिजाइन/मैन्युफैक्चरिंग (CAD/CAM)

यह डिप्लोमा स्तर का कोर्स है, जिसकी अवधि 6 सप्ताह है। इसमें CAD टूल्स, 2D और 3D मॉडलिंग जैसे टॉपिक्स को पढ़ाया जाता है। यह कोर्स भी अंग्रेज़ी माध्यम में उपलब्ध है और इसकी शुरुआत 15 जुलाई 2025 से होगी।

फंडामेंटल्स ऑफ कंप्यूटर सिस्टम

यह अंडर ग्रेजुएट लेवल का 12 हफ्तों का कोर्स है। इसमें हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, नेटवर्किंग और इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी से जुड़े विषय पढ़ाए जाते हैं। कोर्स पूरा करने पर परीक्षा देकर सर्टिफिकेट प्राप्त किया जा सकता है।

फंडामेंटल्स इन कंप्यूटर मैन्युफैक्चरिंग

यह हिंदी माध्यम में उपलब्ध डिप्लोमा लेवल का कोर्स है। इसकी अवधि 12 सप्ताह है। इसमें छात्रों को बताया जाता है कि मैन्युफैक्चरिंग की आधुनिक प्रक्रिया में कंप्यूटर कैसे मदद करता है। इसकी शुरुआत भी 15 जुलाई से होगी।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यूजिंग प्रोलॉग प्रोग्रामिंग

यह डिप्लोमा स्तर का कोर्स है और इसमें कुल 4 क्रेडिट प्वाइंट्स हैं। कोर्स में AI की बेसिक जानकारी, इंटेलिजेंट सिस्टम और प्रोलॉग प्रोग्रामिंग से जुड़ी टेक्निक सिखाई जाती है।

कब, कहां और कैसे करें नामांकन?

इन सभी कोर्स की शुरुआत 15 जुलाई 2025 से होगी और नामांकन की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 तय की गई है। एनरोलमेंट की प्रक्रिया ऑनलाइन है और इच्छुक छात्र SWAYAM पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कोर्स खत्म होने के बाद SWAYAM द्वारा प्रमाण पत्र (Certificate) भी प्रदान किया जाता है।

Exit mobile version