Site icon News1India

MP Board Result: परिक्षा में बैठे छात्रों का इंतजार होगा खत्म, जल्द होगा रिजल्ट जारी, इस प्रक्रिया से चेक करें परिणाम

मध्य प्रदेश बोर्ड बहुत जल्दी 10वीं 12वीं परीक्षा 2023 के परिणाम को जारी कर सकती है। जल्द ही परिक्षा में बैठे छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है।  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 20 मई 2023 के बाद 10वीं 12वीं परीक्षा के परिणाम की घोषणा करेगा। हालांकी अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इसे लेकर के जानकारी सामने आई है की रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा मार्च में आयोजित की थी। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च 2023 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से शुरू हुई और 1 अप्रैल 2023 को समाप्त हुई। यह सभी परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच आयोजित की गई थी। छात्र अपना रिजल्ट इस बताई गई प्रक्रिया के जरिए देख सकते है।

 

MP Board 10 th 12 th Result 2023 ऐसे करें चेक

 

सबसे पहले परीक्षा देने वाले छात्र MPBSE की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा

उसके बाद छात्रों के सामने होम पेज खुलेगा।

फिर 10वीं 12वीं परीक्षा परिणाम पर क्लिक करें।

उसके बाद सभी जरूरी  जानकारी को दर्ज करें।

उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।

Exit mobile version