Sunday, November 16, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

NEET UG 2025: क्या 1 मई को जारी होगा नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड? जानिए डिटेल

NEET UG 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। एग्जाम से पहले अब एडमिट कार्ड का इंतजार है। जानिए कब और कैसे डाउनलोड कर पाएंगे अपना प्रवेश पत्र।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
April 27, 2025
in Latest News, शिक्षा
NEET UG 2025
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

NEET UG 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार अब अपने एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पहले ही सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है, जिससे परीक्षा केंद्र की जानकारी उम्मीदवारों को मिल चुकी है। अब सभी की नजरें एडमिट कार्ड पर टिकी हैं। NEET UG 2025 का आयोजन 4 मई को प्रस्तावित है, ऐसे में एडमिट कार्ड की उपलब्धता को लेकर उम्मीदवारों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि आपका एडमिट कार्ड कब और कैसे जारी होगा, तो हम आपको इस खबर में पूरी जानकारी देंगे, जिससे आप बिना किसी दिक्कत के अपने एडमिट कार्ड को समय पर डाउनलोड कर सकें।

1 मई को जारी होगा एडमिट कार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, NEET UG 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 1 मई को जारी किए जाएंगे। एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव होते ही उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के जरिए इसे प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट आउट अवश्य ले लें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे।

RELATED POSTS

NEET UG 2025

NEET UG 2025 रिजल्ट जारी, मेडिकल छात्रों का इंतजार खत्म, यहां चेक करें अपना स्कोर!

June 14, 2025

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले NEET UG 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां होमपेज पर ‘NEET UG 2025 Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा। सही जानकारी भरने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा। उसे चेक करें और डाउनलोड कर लें। साथ ही, भविष्य की जरूरतों के लिए उसका प्रिंट आउट भी निकाल कर सुरक्षित रखें।

परीक्षा का पैटर्न और मार्किंग स्कीम

NEET UG 2025 परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान व प्राणी विज्ञान) विषयों से कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को इन प्रश्नों को 180 मिनट यानी 3 घंटे में हल करना होगा। अंकन प्रणाली के अनुसार, हर सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। इसलिए उम्मीदवारों को सवालों को सोच-समझकर हल करने की सलाह दी जाती है।

पाकिस्तान ने युद्ध की तैयारी में मेडिकल इमरजेंसी घोषित, भारत को परमाणु हमले की धमकी

Tags: NEET UG 2025
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

NEET UG 2025

NEET UG 2025 रिजल्ट जारी, मेडिकल छात्रों का इंतजार खत्म, यहां चेक करें अपना स्कोर!

by Gulshan
June 14, 2025

NEET UG 2025 : जिस पल का देशभर के लाखों मेडिकल छात्रों को लंबे समय से इंतजार था, वह आखिरकार...

Next Post
Vikas Divyakirti

पेट से टूटा पाकिस्तान, बन सकता है बलूचिस्तान ? विकास दिव्यकीर्ति ने खोला भारत का प्लान - VIDEO

Heatwave situation in Uttar Pradesh

Weather Update :मौसम ने ली करवट, बदली से मिली राहत जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version