Site icon News1India

Uttarakhand: 8 दिसंबर को पहली बार दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, धामी सरकार की है ये तैयारी

उत्तराखंड में 8 दिसंबर को पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आ रही हैं। जिसके चलते राष्ट्रपति यहां पहुचं द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड स्टेट स्थित ‘आशियाना’ में रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति 8 व 9 दिसंबर को देहरादून में ही रहेंगी।

दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि होंगी शामिल

राष्ट्रपति मुर्मू 8 दिसंबर को देहरादून पहुंचेंगी। इस दौरान वह राजभवन जाएंगी। जिसके बाद वह रात को आशियाना में विश्राम करेंगी। उसके बाद 9 दिसंबर को राष्ट्रपति पहले लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में पहुचं भावी आईएएस अफसरों को संबोधित करेंगी। अफसरों को संबोधित करने के बाद उनका काफिला दून की ओर बड़ेगा। जहां दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। जो की 9 दिसंबर को होगा।

समारोह में 650 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी

दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियां बड़े जोरो- सोरो से चल रही हैं। जिसके चलते विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में करीब 650 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। और वहीं करीब 36 को गोल्ड मेडल व 16 को पीएचडी अवॉर्ड मिलेंगा।

राष्ट्रपति दौरे से छात्र-छात्राओं में बेहद उत्साह

राष्ट्रपति दौरे से दून विश्वविद्यालय के स्टाफ के साथ ही छात्र-छात्राओं में बेहद उत्साह दिख रहा है। विश्वविधायल को पूरे नारी शक्ति थीप पर सजाया जा रहा है। प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा की उत्तराखंड की नारी शक्ति ने पिछले कुछ सालों में सामाजिक और आर्थिक मोर्च पर खुद को साबित किया है। जिसके चलते हम भी राष्ट्रपति मुर्मू को नारी शक्ति के हाथों से बनाया हुआ स्मृति चिन्ह भेंट करेंगी।

स्वरोजगार से महिलाओं ने अपनी अलग पहचान बनाई

दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के साथ ही आत्मनिर्भर भारत में अपना योगदान देने वाली महिलाओं को भी राष्ट्रपति सम्मानित करेंगी। राज्य में पिछले कुछ वर्षों में स्वरोजगार से जुड़कर महिलाओं ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इन महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा। इसके लिए सम्मानित होनी वाली महिलाओं को बुलावा जा चुका है।

Exit mobile version