Site icon News1India

4 फरवरी से होगी SSC GD कांस्टेबल परीक्षा, नकल करने पर मिलेगी ये कड़ी सजा

SSC GD Exam 2025

SSC GD Exam 2025 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार, यह परीक्षा 4 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के जरिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, एसएसएफ, असम राइफल्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। परीक्षा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित की जाएगी। आइए जानते हैं कि परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को किन नियमों का पालन करना जरूरी होगा।

रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। पहले परीक्षा शहर की स्लिप (एग्जाम सिटी स्लिप) जारी की जाएगी, और उसके बाद परीक्षा प्रवेश पत्र (हॉल टिकट) जारी किया जाएगा। यह दोनों दस्तावेज़ एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए एसएससी की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

एग्जाम सेंटर पर किन नियमों का होगा पालन ?

परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या किसी भी प्रकार की लेखन सामग्री, नोटबुक या अन्य वस्तुओं को ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। यदि इन नियमों का उल्लंघन करते हुए कोई भी चीज़ उम्मीदवार के पास पाई जाती है, तो उसे तुरंत परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया जाएगा। उम्मीदवार को एडमिट कार्ड के साथ एक फोटोयुक्त आधिकारिक पहचान पत्र भी अनिवार्य रूप से लाना होगा।

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2025

एसएससी ने परीक्षा के आयोजन की तिथियां जारी कर दी हैं। परीक्षा 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) मोड में होगी।

यह भी पढ़ें : भारत की पहली महिला डकैत, जिसने बीहड़ में बच्चे को दिया जन्म, जिस डाकू ने किया कन्यादान…

इस परीक्षा में कुल 80 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, और प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नकारात्मक मार्किंग की जाएगी। परीक्षा को चार सेक्शन में विभाजित किया जाएगा:

  1. सेक्शन A: सामान्य बुद्धि और तर्क (20 प्रश्न, 40 अंक)
  2. सेक्शन B: सामान्य ज्ञान और जागरूकता (20 प्रश्न, 40 अंक)
  3. सेक्शन C: प्रारंभिक गणित (20 प्रश्न, 40 अंक)
  4. सेक्शन D: अंग्रेजी/हिंदी (20 प्रश्न, 40 अंक)

इस प्रकार, परीक्षा का कुल अंक 160 होगा और उम्मीदवार को प्रत्येक सेक्शन में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

Exit mobile version