Friday, March 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home शिक्षा

UP PET Exam 2025: सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा रखा गया ध्यान सफलतापूर्वक संपन्न हुई परीक्षा एसटीएफ रही मुस्तैद

मुरादाबाद में पीईटी परीक्षा के लिए 52 केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 146 अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं ताकि अभ्यर्थियों को यात्रा में कोई परेशानी न हो।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
September 6, 2025
in शिक्षा
U P PET Exam 2025
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP PET Exam 2025 : उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2025 शनिवार और रविवार को मुरादाबाद शहर के 52 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। दो दिनों में कुल चार पालियों में परीक्षा होगी। इसमें कुल 95,712 अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। हर पाली में 23,928 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकल से बचाने और पूरी तरह निष्पक्ष रखने के लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं।

सुरक्षा के तहत 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। हर केंद्र पर एक उपनिरीक्षक और चार सिपाही ड्यूटी पर हैं, जिनमें दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। गेट पर अभ्यर्थियों की चेकिंग भी कैमरों की निगरानी में हो रही है। इसके अलावा, हर केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

March 12, 2026
Azamgarh  News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

Azamgarh News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

March 10, 2026

साथ ही दो-दो पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगे। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग पर नकेल कसने के लिए मुरादाबाद में अपना कैंप लगाया है। पहले पकड़े गए गैंग के सदस्यों पर नजर रखी जा रही है। रेलवे स्टेशन, कोचिंग सेंटर और होटलों में संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है।

परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक दो पालियों में कराई जा रही है। अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें

अभ्यर्थियों की यात्रा आसान बनाने के लिए मुरादाबाद से अन्य जिलों के लिए 146 अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। इसमें अमेठी के लिए 3, अमरोहा के लिए 14, अयोध्या के लिए 2, बिजनौर के लिए 11, लखीमपुर खीरी के लिए 48, रामपुर के लिए 12 और सीतापुर के लिए 43 बसें शामिल हैं। सफर में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

परिवहन निगम ने बस अड्डों पर पूछताछ कक्ष, टी स्टॉल, वाटर कूलर और खानपान की व्यवस्था की है। क्षेत्रीय प्रबंधक ममता सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान चालकों और परिचालकों समेत सभी कर्मचारियों को अवकाश नहीं दिया जाएगा। अगर अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा हुई तो बसों की फेरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए पहले से ही पूरी तैयारी की गई है।

पीईटी परीक्षा को सुरक्षित और सुचारु रूप से कराने के लिए प्रशासन ने हर संभव कदम उठाए हैं। परीक्षा केंद्रों की निगरानी से लेकर अभ्यर्थियों की यात्रा तक, हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Tags: exam securityPET Exam 2025Uttar Pradesh News
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

New Land Registry Rules: उत्तर प्रदेश में जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य...

Azamgarh  News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

Azamgarh News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Azamgarh Marriage Case: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर...

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Road accident: देवरिया जिले के बरियारपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में...

Uttar Pradesh farmer insurance aid

मुख्यमंत्री योगी का कृषि कार्यक्रम,आज किसानों को देंगे बीमा और राहत की बड़ी सौगात, करेंगे कौन सी बड़ी घोषणाएं

by SYED BUSHRA
February 21, 2026

Chief Minister’s Major Agriculture Initiative: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को किसानों और आपदा मित्रों के लिए...

Agra Kanpur highway bus accident

Highway Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से रोडवेज बस खड्ड में गिरी, एक यात्री गंभीर घायल

by SYED BUSHRA
February 20, 2026

Agra Kanpur Highway Accident: आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। उझियानी बाईपास के पास...

Next Post
air india express emergency safe landing

Emergency Landing: फिर हुई बड़ी चूक,उड़ान के दौरान इंजन फेल, 161 यात्रियों की जान अटकी, बड़ा हादसा टला

Bigg Boss 19

इस वीकेंड आएगा तूफ़ान, Bigg Boss 19 में आएगा पहला वाइल्ड कार्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist