सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

नेत्रों से नहीं, हौसले से देखे सपने, बिहार के रविराज ने UPSC में रच दिया इतिहास, पाई AIR रैंक 182

रवि राज स्वयं देख नहीं सकते, लेकिन उनकी मां ने उनकी आंखें बनकर हर मोड़ पर उनका साथ निभाया। पढ़ाई से लेकर लेखन और समझाने तक, हर कदम पर मां उनके साथ खड़ी रहीं। विभा सिन्हा ने घर के सारे कामों के साथ-साथ रवि को पुस्तकें पढ़कर सुनाईं, उन्हें समझाया, और जब आवश्यकता पड़ी, तो खुद लिखकर रवि की तैयारी को आगे बढ़ाया।

by Gulshan
अप्रैल 24, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय, शिक्षा
UPSC Success Story
Share on FacebookShare on Twitter

UPSC Success Story : बिहार के नवादा जिले के एक छोटे से गांव महुली से ताल्लुक रखने वाले रवि राज ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिससे आज पूरा देश, खासकर नवादा गौरवान्वित है। दृष्टिबाधित होने के बावजूद रवि ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जैसी कठिन परीक्षा में पूरे भारत में 182वीं रैंक हासिल की। उनके इस हौसले ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी चुनौती आपके रास्ते की दीवार नहीं बन सकती।

जब माँ बनीं बेटे की रोशनी

रवि राज किसान रंजन कुमार सिन्हा और गृहिणी विभा सिन्हा के बेटे हैं। लेकिन यह कहानी सिर्फ रवि की नहीं, बल्कि उनकी मां विभा सिन्हा के समर्पण और ममता की भी है। रवि भले ही देख नहीं सकते, लेकिन उनकी माँ ने उन्हें वह दृष्टि दी जिससे उन्होंने सफलता की ओर कदम बढ़ाया। किताबों को पढ़कर सुनाना हो, कठिन विषयों को समझाना हो या जवाब लिखना—हर कदम पर मां ने बेटे का हाथ थामे रखा।

RELATED NEWS

Success Story: मेहनत, पढ़ाई और हौसले से मिली बड़ी कामयाबी, तीसरी सरकारी नौकरी, बने IAS Officer अब UP कैडर में सेवा

Success Story: मेहनत, पढ़ाई और हौसले से मिली बड़ी कामयाबी, तीसरी सरकारी नौकरी, बने IAS Officer अब UP कैडर में सेवा

फ़रवरी 6, 2026
Preeti Hooda UPSC Journey: पढ़ाई के साथ मस्ती और फिल्मों के बीच UPSC की तैयारी, हिंदी मीडियम से पास IAS कर बनीं

Preeti Hooda UPSC Journey: पढ़ाई के साथ मस्ती और फिल्मों के बीच UPSC की तैयारी, हिंदी मीडियम से पास IAS कर बनीं

जुलाई 17, 2025

“मैं बोलता था, माँ लिखती थीं”

रवि खुद कहते हैं, “मेरी इस उपलब्धि में मेरी माँ की मेहनत बराबरी की है। उन्होंने अपना जीवन एक विद्यार्थी की तरह जिया ताकि मैं अपने सपनों को साकार कर सकूं।” यूट्यूब पर चल रहे ऑडियो लेक्चर को रसोई में काम करते हुए भी मां-बेटे ने मिलकर पढ़ाई का जरिया बनाया। रवि सुनते, समझते और बोलते, माँ वही बातें कागज़ पर उतार देतीं।

पहले भी BPSC में पाई सफलता

इससे पहले रवि ने 69वीं BPSC परीक्षा में 490वीं रैंक हासिल कर राजस्व अधिकारी के रूप में चयन पाया था। लेकिन उन्होंने उस नौकरी से अवकाश लेकर UPSC की तैयारी जारी रखी। उनकी इस उपलब्धि पर नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने खुद मिलकर उन्हें बधाई दी, स्मृति चिह्न, मिठाई और फूल भेंट किए। डीएम ने कहा, “यह सफलता केवल रवि की नहीं, पूरे नवादा की है। ऐसे होनहार युवाओं को बढ़ावा देना प्रशासन की जिम्मेदारी है।”

यह भी पढ़ें : LDA की अनंत नगर योजना: 10 लाख से कम में पाएं अपना घर, सिर्फ ढाई…

रवि ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई दयाल पब्लिक स्कूल, नवादा से की और स्नातक की डिग्री सीताराम साहू कॉलेज से प्राप्त की। अपनी सफलता का सारा श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, विशेष रूप से अपनी माँ को दिया। जिलाधिकारी ने भी विभा सिन्हा की सराहना करते हुए कहा, “ऐसी माँ को सलाम, जिन्होंने अपने बेटे के सपनों को अपनी आँखों में देखा और उन्हें पूरा करने का साहस दिखाया।”

हर चुनौती को मात देने की प्रेरणा

रवि राज आज केवल नवादा ही नहीं, पूरे भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। उन्होंने यह जता दिया कि यदि माँ का साथ हो, और मन में अटूट विश्वास हो, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि सीमाएं केवल हमारी सोच में होती हैं—हिम्मत हो तो हर अंधेरे को उजाला बनाया जा सकता है।

Tags: UPSC Success Story
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Success Story: मेहनत, पढ़ाई और हौसले से मिली बड़ी कामयाबी, तीसरी सरकारी नौकरी, बने IAS Officer अब UP कैडर में सेवा

Success Story: मेहनत, पढ़ाई और हौसले से मिली बड़ी कामयाबी, तीसरी सरकारी नौकरी, बने IAS Officer अब UP कैडर में सेवा

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 6, 2026

Success Story of IAS Hemant Mishra: हेमंत मिश्रा की सफलता की कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो...

Preeti Hooda UPSC Journey: पढ़ाई के साथ मस्ती और फिल्मों के बीच UPSC की तैयारी, हिंदी मीडियम से पास IAS कर बनीं

Preeti Hooda UPSC Journey: पढ़ाई के साथ मस्ती और फिल्मों के बीच UPSC की तैयारी, हिंदी मीडियम से पास IAS कर बनीं

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2025

IAS Officer Preeti Hooda's Story: हर साल लाखों युवा UPSC की परीक्षा देते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही को मिलती...

Next Post
Pahalgam Terror Attack

पहलगाम हमले के बाद बड़ा एक्शन, भारत में नहीं दिखेंगे पाकिस्तान के मैच, PSL के प्रसारण पर लगी रोक

Kedarnath helicopter booking scam

चारधाम यात्रा में बढ़ा ऑनलाइन स्कैम का ख़तरा, हेलिकॉप्टर, होटल बुकिंग में हो रहा फ्रॉड, सरकार ने दी चेतावनी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist