Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
कौन है हरियाणा की छोरी तनिष्का, जिसने किया है  NEET UG  

कौन है हरियाणा की छोरी तनिष्का, जिसने किया है  NEET UG  2022 पूरे देश में टॉप

नारनौल। नारनौल की बेटी तनिष्का यादव ने नीट यूजी 2022 परीक्षा में इतिहास रच दिया। तनिष्का ने पूरे देश में टॉप किया है। उन्होंने 720 में से 715 अंक प्राप्त किए हैं। तनिष्का की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है।

राजस्थान के कोटा में रहकर की तेैयारी

तनिष्का नारनौल के गांव मिर्जापुर बाछोद की रहने वाली हैं। उनकी दसवीं तक की पढ़ाई नारनौल के यदुवंशी शिक्षा निकेतन में हुई। इसके बाद 12वीं तक की पढ़ाई, उन्होंने राजस्थान के कोटा शहर में रहकर की। तनिष्का के माता-पिता गांव में ही रहते हैं और दोनों ही सरकारी अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। नारनौल के ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी तनिष्का यादव ने वह कर दिखाया है जो आज तक क्षेत्र में किसी ने नहीं किया। तनिष्का ने नीट यूजी 2022 की परीक्षा में पूरे देश में टॉप किया है।

मेरी सफलता का श्रेय मेरे दादा दादी

तनिष्का ने गुरुवार को बताया कि वह पढ़ाई के लिए कोई विशेष समय नहीं निकालती थी, लेकिन उन्होंने नीट की तैयारी दसवीं से ही शुरू कर दी थी। तनिष्का ने बताया कि अगर पूरी लगन और मेहनत से किसी की तैयारी की जाए तो सफलता पाना कोई मुश्किल बात नहीं है। तनिष्का के पिता कृष्ण कुमार गांव मिर्जापुर बाछोद के स्कूल में सरकारी अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। माता सरिता यादव सीहमा के सरकारी स्कूल में पीजीटी हिस्ट्री की लेक्चरर हैं। तनिष्का ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा सीआरपीएफ से रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट राम अवतार यादव और दादी रेशमी देवी को दिया है। उन्होंने बताया कि उसके पूरे परिवार ने पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया तथा इसके लिए मोटि

Exit mobile version