• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 30, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home उत्तर प्रदेश

चुनाव आयोग ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सभी पांच राज्यों में सात चरणों में होंगे चुनाव

by Zeeshan Farooqui
January 8, 2022
in उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चुनाव, बड़ी खबर, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा, कोरोना वायरस के बीच चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण लेकिन यह हमारा कर्तव्य है। चुनाव आयोग ने कहा पांच राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। और सात चरणों में पांच राज्यों में चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले दौर का मतदान। उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान। पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान और मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान। 10 मार्च को सभी राज्यों में मतगणना होगी।

पीसी में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होने वाला है। कोरोना में चुनाव कराना महत्वपूर्ण है। इसके लिए नए प्रोटोकॉल बनाए गए हैं। कुछ तैयारियां भी की गई हैं। हमने इस बार तीन उद्देश्यों पर काम किया है। कोविड फ्री चुनाव, मतदाताओं की सहूलियत और अधिकतम मतदाताओं की भागीदारी।

Related posts

Delhi: MCD चुनाव के बाद शुरू हुआ खरीद-फरोख्त का खेल, BJP ने लगाया बड़ा आरोप, संजय सिंह ने दिया ये जवाब

December 10, 2022

Himachal Pradesh: CM की रेस में सुखविंदर सिंह सुक्खू आगे, जल्द हो सकती है आधिकारिक घोषणा

December 10, 2022

चुनाव आयोग ने कहा, चुनाव तैयारियों की समीक्षा की गई। कोरोना नियमों के साथ चुनाव कराएंगे। 18.34 करोड़ मतदाता इस बार चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। इनमें 8.55 करोड़ महिलाएं हैं। 24.9 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। महिला वोटरों की भागीदारी बढ़ी है। 11.04 लाख महिलाएं पहली बार मतदान करेंगी। 2.15 लाख मतदान केंद्र होंगे। हर मतदान केंद्रों पर अधिकतम 1250 वोटर ही होंगे। हर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पूरी तरह से महिला स्टाफ के जिम्मे होगा। 690 निर्वाचन क्षेत्रों में ऐसे 1620 मतदान केंद्र होंगे।

ऑनलाइन नामांकन दाखिल करने की वैकल्पिक सुविधा

उम्मीदवारों को नामांकन ऑनलाइन दाखिल करने की वैकल्पिक सुविधा मिलेगी। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को अखबारों, टीवी चैनलों पर प्रचार अभियान की अवधि के दौरान तीन बार अपने खिलाफ लंबित मुकदमों की जानकारी देनी होगी। राजनीतिक दलों को भी यह बताना होगा कि ऐसी पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार को उन्होंने क्यों चुना है। ऐसे उम्मीदवारों की जानकारी know your candidate एप पर भी उपलब्ध होगी।

मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ी

पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की संख्या में कमी के कारण हमें मतदान केंद्रों को बढ़ाकर 30,330 करना होगा। इससे कुल मतदान केंद्रों की संख्या 2,15,368 हो गई है।

धनबल का इस्तेमाल रोका जाएगा

चुनाव में धनबल का इस्तेमाल रोका जाएगा। गैरकानूनी पैसे-शराब पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।

इन तीन एप्स पर अहम जानकारियां होंगी-

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों की जानकारी know your candidate एप पर उपलब्ध होगी। Suvidha Candidate एप सक्रिय रहेगा। ये राजनीतिक दलों के लिए है। उन्हें किसी दफ्तर में जाकर रैली वगैरह के लिए इजाजत नहीं मांगनी होगी। वे इस एप के जरिए उपलब्धता देख सकेंगे। Cvigil एप का इस्तेमाल आम जनता और मतदाता कर सकेंगे। किसी भी गड़बड़ी की फोटो खींचकर इस एप पर अपलोड की जा सकेगी। 100 मिनट के अंदर चुनाव आयोग की टीम वहां पहुंचकर जरूरी कदम उठाएगी।

सभी चुनावकर्मियों का टीकाकरण

सभी चुनावकर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होगी। टीकाकरण अभियान तेज किया जा रहा है।

टीके की दोनों खुराक जरूरी

हर राज्य की विधानसभा सीट का कार्यकाल पांच साल ही रह सकता है। समय पर चुनाव कराना लोकतांत्रिक शासन सुनिश्चित कराने के लिए जरूरी है। चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी ऐसे होंगे, जो टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। उन्हें एहतियाती अतिरिक्त खुराक भी दी जा सकेगी।

पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा

80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं।

90 फीसदी वोटिंग करना आयोग का लक्ष्य

CEC सुशील चंद्र ने कहा है कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार वोटर गाइड भी मिलेगी पहली बार वोट डालने वालों को।आयोग उनको निजी तौर पर चिट्ठी भी देगा। कम वोटिंग प्रतिशत वाले बूथों पर स्वीप एक्टिविटीज से इसे बढ़ाया जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा है कि 60 से 70 फीसद संतोषजनक नहीं है। 90 फीसद से ज्यादा वोटिंग करना आयोग का लक्ष्य है।

एक घंटे बढ़ाया गया मतदान का समय

एक अहम ऐलान में चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदान के लिए समय को एक घंटा बढ़ा दिया गया है। ऐसा कोरोना की वजह से किया गया है।

रैली, रोड शो और पदयात्रा की अनुमति नहीं

डिजिटल, वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार करें चुनाव पार्टियां। 15 जनवरी तक किसी तरह की रैली, रोड शो और पदयात्रा नहीं होगी।

Tags: Election 2022election 2022 datesgoa election 2022manipur election 2022punjab election 2022uk election 2022UP Election 2022
Share196Tweet123Share49
Previous Post

गाजियाबाद में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 7 लोग गिरफ्तार

Next Post

Lucknow – CM खेल सामग्री का वितरण कार्यक्रम, CM Yogi ने खेल प्रोत्साहन की सामग्री बांटी ।

Zeeshan Farooqui

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Delhi: MCD चुनाव के बाद शुरू हुआ खरीद-फरोख्त का खेल, BJP ने लगाया बड़ा आरोप, संजय सिंह ने दिया ये जवाब

by Web Desk
December 10, 2022
0

दिल्ली में MCD चुनाव के बाद अब बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर पार्षदों के खरीद-फरोख्त का आरोप...

Himachal Pradesh: CM की रेस में सुखविंदर सिंह सुक्खू आगे, जल्द हो सकती है आधिकारिक घोषणा

by Web Desk
December 10, 2022
0

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने नारा दिया था, 'सरकार नहीं रिवाज बदलेंगे' लेकिन राज्य की जनता ने...

कहीं बुरी हार… तो कहीं धमाकेदार जीत, जनता ने दिया BJP, कांग्रेस और AAP तीनों पार्टियों को खुश होने का मौका, जानें कैसे

by Anu Kadyan
December 9, 2022
0

हाल ही में गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली एमसीडी चुनावों के नतीजे आए हैं। किसी ने जीत की खुशी मनाई...

Himachal Election Result 2022: हिमाचल में कांग्रेस की वापसी के बाद राहुल गांधी का आया रिएक्शन, गुजरात की हार को लेकर दिया ये बयान

by Muskaan Rajput
December 8, 2022
0

हिमाचल प्रदेश में परंपरा कायम रही है और पांच साल बाद कांग्रेस ने सत्ता में वापसी कर ली है. कांग्रेस...

Next Post

Lucknow - CM खेल सामग्री का वितरण कार्यक्रम, CM Yogi ने खेल प्रोत्साहन की सामग्री बांटी ।

UPCA
Delhi News

बिना किसी सिग्नल के अब सफर बनेगा यादगार, दिल्ली से गुरुग्राम तक बनने जा रही हैं 20 किमी. लंबी चमकदार सड़कें…

September 30, 2025
KDA Housing Project

KDA कानपुर में 80 नए गांव KDA की सीमा में शामिल, नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की तैयारी शुरू

September 30, 2025
Gold Price Today

Gold Price Today : दशहरे से पहले सोने ने दिया झटका, 1.18 लाख के पार पहुंचे रेट

September 30, 2025
Pawan Singh

भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh की कुशवाहा पार्टी में एंट्री की तैयारी, शाहाबाद का खेल बदलने वाला मोड़!

September 30, 2025
Raebareli

Raebareli में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला! 7 कार्यकर्त्रियों का गलत चयन, DPO-CDPO भी दोषी

September 30, 2025
Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

September 30, 2025
Azam Khan

‘बड़े लोगों का छोटी गली में रहने वाला यह खादिम खैर मकदम करता है’, अखिलेश पर आज़म का सियासी तंज

September 30, 2025
UP

UP के करोड़ों लावारिस खातों को मिलेंगे नए वारिस, परिजनों को आसानी से मिलेंगे 7,211 करोड़

September 30, 2025
Dizziness: क्या आज कल की तेज लाइफस्टाइल और गलत आदतों के कारण चक्कर आते है,जानिए उनके कारण और बचाव के सरल उपाय

Dizziness: क्या आज कल की तेज लाइफस्टाइल और गलत आदतों के कारण चक्कर आते है,जानिए उनके कारण और बचाव के सरल उपाय

September 29, 2025
Heatwave in September: सर्दी के मौसम में गर्मी का कहर, सितंबर में अप्रैल-मई जैसा हाल कोई राहत नहीं, उमस और धूप ने बढ़ाई मुश्किलें

Heatwave in September: सर्दी के मौसम में गर्मी का कहर, सितंबर में अप्रैल-मई जैसा हाल कोई राहत नहीं, उमस और धूप ने बढ़ाई मुश्किलें

September 29, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version