Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
श्रद्धा की तरह होंगे 35 टुकड़े Swara Bhasker की शादी पर BJP नेता ‘साध्वी प्राची’ का विवादित बयान

श्रद्धा की तरह होंगे 35 टुकड़े Swara Bhasker की शादी पर BJP नेता ‘साध्वी प्राची’ का विवादित बयान

नई दिल्ली: इन दिनों एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) काफी चर्चा में चल रही हैं। अपनी शादी को लेकर वह हर न्यूज पेपर की हेडलाइन पर हैं। समाजवादी पार्टी के युवा नेता और मुंबई के स्टेट प्रेसिडेंट फहाद अहमद (Fahad Ahmad) से शादी करने के बाद वह कई लोगों के निशाने पर आ गई है।

इस इंटर रिलीजन शादी के बारे में अब BJP नेता साध्वी प्राची (Sadhvi Prachi) ने एक विवादित बयान देकर सनसनी फैला दी है। उन्होंने स्वरा भास्कर पर निशाना साधते हुए कहा है, स्वरा जल्द ही घर वापस आएंगी या फिर उनका हाल भी वैसा ही होगा, जैसा श्रद्धा वॉकर (Shraddha Walker) का हुआ था। वे या तो सूटकेस में मिलेंगी या फिर फ्रिज में।

इतना ही नहीं साध्वी प्राची ने तो ये तक कह दिया कि जल्द ही स्वरा भास्कर के तलाक लेने की ख़बर आएगी। बार-बार साध्वी प्राची ने श्रद्धा वॉकर मर्डर केस का एग्जांपल दिया। उन्होंने आगे कहा, स्वरा पहले से ही काफी अलग थीं। उसने जो शादी की है, उसके बाद उसे श्रद्धा का वह फ्रिज याद रखना चाहिए, जिसमें उसके 35 टुकड़े रखे गए थे। अभी कुछ दिनों पहले ही एक और लड़की निक्की (Nikki) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। कोई बात नहीं लड़कियां अक्सर भटक जाती हैं लेकिन इससे काफी दुख होता है। इस तरह से लड़कियां या तो किसी सूटकेस में मिलती है या फिर किसी बोरे में या फिर फ्रिज में पाई जाती हैं। इसके बाद उनके 35 टुकड़े मिलते हैं। स्वरा भास्कर की ख़बर भी जल्द आएगी।

आपको बता दें, साध्वी प्राची के इस बयान पर अभी स्वरा भास्कर की तरफ से कोई रिएक्शन देखने को नहीं मिला है।

Exit mobile version