Site icon News1India

20 दिन 4 ब्लॉक बस्टर और रिकॉर्डतोड़ कमाई: इस दिसंबर कौन ले जायेगा बादशाहत का ताज

Bollywood news: फिल्मों का इंतजार तो हम सबको रहता है और जब किसी सुपरस्टार की मूवी आने वाली होती है तो इंतजार और बढ़ जाता है लेकिन इस साल 2024 के आखिरी महीने में दिसंबर के बचे हुए 20 दिन में वह होगा जो कभी नहीं हुआ एक नहीं बल्कि चार-चार सुपरस्टार की एक साथ मूवी आएगी फिल्मों के दीवानों के लिए यह किसी सांता क्लास के तोहफे से कम नहीं होगा।लोग इस बचे हुए 20 दिन में अपने घर में कम और सिनेमाघरों में ज्यादा नजर आएंगे एक साथ चार ब्लॉकबस्टर कमाई छप्पर फाड़ तो होगी लेकिन अब देखना यह होगा कि बॉक्स ऑफिस के सर का ताज कौन ले जाता है किस सुपरस्टार का कहलाएगा 2024 लेकिन एक बात तय की धमाल भी रहेगा और मजा भी बहुत आने वाला है।

पुष्पा 2

पुष्पा 2 का तो हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है यह इस साल की सबसे अवेटेड फिल्म बनी है। लेकिन अब इसका इंतजार खत्म होने वाला है इस दिसंबर यह सबसे पहले रिलीज होगी पुष्पा 1 के बाद इसमें कोई दो राय नहीं है कि यह एक सुपर हिट मूवी होगी
क्योंकि इसमें साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन है यह मूवी हम सबको सिनेमाघर में 5 दिसंबर को देखने को मिलेगी।

ये भी पढे: Disney film : “Moana2″थैंक्सगिविंग पर धमाल मचाने को तैयार, क्या तोड़ …

मुफासा- द लायन किंग

मुफासा- द लायन किंग एनीमेटेड मूवी है यह द लायन किंग का सीक्वल है।द लायन किंग बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय मूवी थी उसे लोगों ने बेहद ज्यादा पसंद किया था इसमें शाहरुख खान की आवाज मूवी को और भी ज्यादा सुपरहिट बनाती है शाहरुख खान के फैंस को बेसब्री से इस फिल्म का इंतेज़ार है ये मूवी 20 दिसंबर को देखने को मिलेगी।

वनवास

वनवास में नाना पाटेकर में कमबैक किया नाना की एक्टिंग का तो हर कोई दीवाना है ।इस फिल्म में उनके साथ गदर फिल्म के स्टार उत्कर्ष शर्मा भी होंगे ये फिल्म हम सबको 20 दिसंबर को देखने को मिलेगी।

बेबी जॉन

जहां एक तरफ क्रिसमस की धूम रहेगी वहीं वरुण धवन की बेबी जॉन भी तहलका मचाएगी इसका टीजर काफी दिनों से तारीफें बटोर रहा है अब ये मूवी भी हमे इसी साल के अंत में 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।

Exit mobile version