Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
अभिनेत्री तब्बस्सुम के निधन से सदमे में है अभिनेता धर्मेंद्र, पोस्ट शेयर कर...

अभिनेत्री तब्बस्सुम के निधन से सदमे में है अभिनेता धर्मेंद्र, पोस्ट शेयर कर कह दी दिल की बात

आज सदाबहार अभिनेत्री तब्बस्सुम के निधन को 3 दिन हो चुके हैं, उनके तमाम चाहने वाले अब तक उनके निधन की खबर के सदमे से उबर नहीं पाए हैं। किसी के लिए भी ये यकीन कर पाना मुश्किल है कि हर दिल अजीज तब्बस्सुम अब इस दुनिया में नहीं हैं।

धर्मेंद्र निधन से सदमे में हैं

फैंस से लेकर सलेब्स भी उनके निधन से शौक में है खासकर अभिनेता धर्मेंद्र, जो अब तक तब्बस्सुम के निधन की खबर से सदमे में हैं। इसी सोमवार को धर्मेंद्र ने ट्विटर पर तब्बस्सुम की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा करते हुए लिखा-‘तब्बस्सुम आपका यूँ अचानक चले जाना हम सब के लिए नाकाबिले बर्दाश्त सदमा!!!आप हमेशा -हमेशा बहुत याद आएंगी।

बेटे होशांग ने उनके निधन की जानकारी दी

धर्मेंद्र जी के इस पोस्ट से साफ जाहिर है कि धर्मेंद्र अब तक तब्बस्सुम के निधन से सदमे में हैं। तबस्सुम की बात करे तो वो एक मशहूर अभिनेत्री, एंकर और टीवी होस्ट थी।18 नवंबर की शाम तबस्सुम को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था, वह 78 वर्ष की थीं। उनके बेटे होशांग ने मीडिया से बात करते हुए उनके निधन की जानकारी दी थी।

ये थी आखिरी इच्छा

अभिनेत्री तबस्सुम की ये आखिरी इच्छा थी कि उनके निधन की खबर उनके अंतिम संस्कार होने के बाद सभी को मिले। इसी वजह से शनिवार की शाम तबस्सुम के निधन की खबर सामने आई और जिसने भी यह खबर सुनी उसकी आंखे नम हुए बिना नहीं रह पाई।

Exit mobile version