Harry Potter सीरीज में हैग्रिड का किरदार निभाने वाले अभिनेता Robbie Coltrane का निधन

नई दिल्ली: Hollywood फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक बुरी ख़बर सामने आई है। हैरी पॉटर (Harry Potter) सीरीज में रूबीयस हैग्रिड का किरदार निभाने वाले अभिनेता रॉबी कोल्ट्रेन (Robbie Coltrane) का निधन हो गया है।

Photo Credit @ robbiecoltraneactor Instagram

पता हो कि रॉबी कोल्ट्रेन हॉलीवुड की सुपरहिट फ्रैंचाइजी ‘हैरी पॉटर’ में ‘हैगरिड’ के किरदार के लिए जाने जाते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, रॉबी कोल्ट्रेन कुछ समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उन्हें टलैंड के लारबर्ट के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उन्होंने 14 अक्टूबर को अंतिम सांस ली।

Photo Credit @ robbiecoltraneactor Instagram

अचानक आई रॉबी कोल्ट्रेन के निधन की ख़बर से सभी लोग हैरान हैं। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में रॉबी कोल्ट्रेन के निधन से शोक की लहर फैल गई है। हैरी पॉटर फिल्मों की सीरीज से रॉबी कोल्ट्रेन घर-घर में मशहूर हुए रॉबी कोल्ट्रेन ने अपने दमदार अभिनय से दुनियाभर के लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी।

Photo Credit @ robbiecoltraneactor Instagram

रॉबी कोल्ट्रेन ‘हैरी पॉटर’ सीरीज के अलावा घोस्ट डांस, चाइनीज बॉक्सेज, ईट द रिच, डैनी द चैम्पियन ऑफ द वर्ल्ड, ब्रेव समेत कई सुपरहिट हॉलीवुड फिल्मों में भी नज़र आ चुके हैं।

Exit mobile version