Site icon News1India

एक्ट्रेस Dalljiet Kaur ने दुनिया को कहा अलविदा

नई दिल्ली: अभिनय जगत से जुड़ी एक बुरी ख़बर सामने आई है। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) का निधन हो गया। 69 साल की उम्र में कौर ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। उन्होंने लुधियाना स्थित आवास पर अंतिम सांस ली।

आपको बता दें, दलजीत कौर एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ कबड्डी और हॉकी की नेशनल खिलाड़ी भी थी। 69 वर्षीय दलजीत कौर ने दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद नेशनल स्कूल ऑफ फिल्म एंड ड्रामा पुणे से डिप्लोमा किया था।

इसके बाद साल 1976 में उनकी पहली फिल्म दाज (Daj) रिलीज हुई थी। दलजीत कौर ने 10 से ज्यादा हिंदी और 70 से अधिक पंजाबी फिल्मों में काम किया था।

Exit mobile version