Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
एक्ट्रेस Flora Saini का खुलासा रिलेशनशिप के दौरान ब्वॉयफ्रेंड ने प्राइवेट पार्ट पर मारे थे घूंसे

एक्ट्रेस Flora Saini का खुलासा रिलेशनशिप के दौरान ब्वॉयफ्रेंड ने प्राइवेट पार्ट पर मारे थे घूंसे

नई दिल्ली: ये इश्क़ नहीं आसां इतना ही समझ लीजे इक आग का दरिया है और डूब के जाना है। हम आपको जिस बात के बारे में बताने जा रहे हैं। ये शेर उस बात पर बिल्कुल सही बैठता है। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री ( Stree) तो आप लोगों को याद ही होगी। जबरदस्त कहानी और कमाल की कॉमेडी के चलते ये फिल्म पर्दे पर हिट साबित हुई थी।

यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/reel/CoCUfkZNUPJ/?utm_source=ig_web_copy_link

इसी फिल्म की एक एक्ट्रेस ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी (Flora Saini) ने एक ऐसी बात को लोगों के साथ शेयर किया है जिससे इंसानियत शर्मसार हो गई है। जी हां 24 सालों से अभिनय जगत में काम कर रही फ्लोरा ने इस इंडस्ट्री के काले सच को लोगों के सामने खुलकर रखा है।

Photo Credit @ florasaini Instagram

हाल ही में फ्लोरा सैनी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई गंभीर खुलासे किए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि है कि कैसे उन्होंने रिलेशनशिप में रहते हुए कई मुसिबतों को झेला है।

Photo Credit @ florasaini Instagram

अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए फ्लोरा सैनी ने बताया, कि जब वह 20 साल की थी तो एक प्रोड्यूसर के साथ रिलेशनशिप में थीं। इस रिलेशनशिप के दौरान उन्होंने काफी सेक्शुयल अब्यूज को झेला है।

Photo Credit @ florasaini Instagram

मैं एक फेमस प्रोड्यूसर के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन जल्द ही चीजें बदल गई और वह एब्यूसिव बन गया। उसने मुझे कई बार पीटा, मेरे चेहरे और यहां तक की प्राइवेट पार्ट्स पर भी घूंसे मारे। उसने मुझे किसी से बात नहीं करने दी और मेरे पेट पर जोरदार घूंसा मारा।

Photo Credit @ florasaini Instagram

इतना सब होने के बाद मैं वहां से भाग गई। मैं अपने पेरेंट्स के पास चली गई। मैं प्यार में थी, इसलिए पेरेंट्स के रोकने के बाद भी रिलेशनशिप में आई थीं। मैंने धीरे-धीरे रीकवर किया और आज मैं फिर से एक्टिंग क्षेत्र में वापस लौट आई हूं। अब मैं खुश हूं।

Exit mobile version