Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
एक्ट्रेस Parineeti Chopra आप नेता Raghav Chadha के साथ आई नज़र तो सोशल मीडिया पर एक दूसरे को डेट करने की फैली ख़बर

एक्ट्रेस Parineeti Chopra आप नेता Raghav Chadha के साथ आई नज़र तो सोशल मीडिया पर एक दूसरे को डेट करने की फैली ख़बर

नई दिल्ली: बॉलीवुड और राजनीति का संबंध पुराना है। आपने कई ऐसी एक्ट्रेस और राजनेताओ के बारे में सुना होगा जो काफी टाइम से एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसी बात आज क्यों कह रहे हैं तो चलिए बताते हैं इस बात के बारे में।

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पंजाब से राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को साथ में स्पॉट किया गया। दोनों को साथ में देखकर अब ये ख़बरें आने लगी हैं कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा डेट कर रहे हैं।

बता दें, कि दोनों को साथ में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। राघव और परिणीती मिलते जुलते आउटफिट्स में नज़र आए। दोनों को व्हाइट शर्ट में साथ में देखा गया। बता दे, कि बीते जनवरी के महीने में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को ‘भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स’ के सम्मान से नवाजा गया था। ये सम्मान भारत में पहली बार किसी को मिला था।

जानकारी के लिए बता दें, 15 साल पहले परिणीति चोपड़ा ब्रिटेन (Britain) के मैनचेस्टर (Manchester) स्कूल की स्टूडेंटस रह चुकी हैं तो वहीं राघव चड्ढा भी लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से पढ़ाई कर चुके हैं।

Exit mobile version