Site icon News1India

Adar Jain Wedding: अलेखा आडवाणी के साथ आदर जैन ने कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

Adar Jain Wedding: बॉलीवुड के कपूर परिवार में एक बार फिर खुशी का माहौल है। रणबीर कपूर के कजिन और अभिनेता आदर जैन ने अपनी पत्नी अलेखा आडवाणी के साथ शादी को अब आधिकारिक तौर पर रजिस्टर करा लिया है। कपल ने मैरिज रजिस्ट्रेशन सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

आदर ने मजेदार अंदाज में दी खुशखबरी

आदर और अलेखा इस खास मौके पर काफी खुश नजर आए। दोनों ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद भी लिया। तस्वीरें शेयर करते हुए आदर ने मजेदार कैप्शन में लिखा कि उनका ‘ट्रायल पीरियड’ अब खत्म हो गया है और अब न कोई रिटर्न, न एक्सचेंज और न वापसी है। उन्होंने खुद को ऑफिशियली मिस्टर एंड मिसेज जैन बताया।

पोस्ट सामने आने के बाद परिवार और दोस्तों ने कपल को बधाइयां दीं। अलेखा और आदर की तस्वीरों पर फैंस भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

गोवा में हुई थी व्हाइट वेडिंग

आदर और अलेखा ने 2025 की शुरुआत में शादी के जश्न की शुरुआत की थी। दोनों ने 12 जनवरी 2025 को गोवा में व्हाइट वेडिंग की थी। इस समारोह में कपूर परिवार के कई करीबी सदस्य शामिल हुए थे। आदर की मां रीमा जैन, भाई अरमान जैन, मामी नीतू कपूर और कजिन करिश्मा कपूर समेत परिवार के कई सदस्य शादी का हिस्सा बने थे।

मुंबई में हिंदू रीति-रिवाज से भी की शादी

गोवा की शादी के बाद आदर और अलेखा ने 21 फरवरी 2025 को मुंबई में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। इस समारोह में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। अब मैरिज रजिस्ट्रेशन के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को कानूनी तौर पर भी आधिकारिक कर दिया है।

बता दें कि अलेखा से शादी से पहले आदर जैन का नाम अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ जुड़ा था। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन बाद में उनका रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद आदर की जिंदगी में अलेखा की एंट्री हुई और दोनों ने शादी कर ली।

Exit mobile version