Entertainment News: टाइमपास कमेंट के बाद तारा सुतारिया का इमोशनल नोट हुआ वायरल,आदर जैन के कमेंट पर दिया जवाब

आदर जैन ने अपने मेहंदी फंक्शन में तारा सुतारिया के साथ अपने रिश्ते को "टाइम पास" बताया, जिससे उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। तारा ने शांति से इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की, जबकि आदर ने अलेखा से अपनी सच्चे प्यार की बात कही।

Tara Sutaria

Entertainment News: आदर जैन का हाल ही में दिया गया बयान काफ़ी वायरल हो रहा है! दरअसल, आदर ने अपनी शादी के मेहंदी फंक्शन में कुछ ऐसा कह दिया, जिससे उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। आदर ने बताया कि वह अलेखा आडवाणी से हमेशा प्यार करते थे और उनका तारा के साथ रिलेशन सिर्फ़ “टाइम पास” था। अब ये बयान सुनकर लोग उन्हें खड़ा ट्रोल कर रहे हैं।

आदर ने तारा को ‘टाइमपास’ कहा

आदर ने अपनी स्पीच में ये कहा, मैंने हमेशा अलेखा से प्यार किया है और मैं हमेशा उनके साथ रहना चाहता था। इसलिए उन्होंने मुझे 20 साल लंबी टाइम पास जर्नी पर भेजा।अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग आदर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं, क्योंकि तारा के साथ चार साल का रिश्ता आखिरकार टाइम पास कैसे हो सकता है?

तारा का शांति से रिएक्शन

जहां आदर अपने बयान के बाद ट्रोल हो रहे थे, वहीं तारा ने बिल्कुल शांति से अपनी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था, शाम के लिए मेरा साथ… होम। इस पोस्ट के साथ तारा ने एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की, जिसमें मोमबत्तियों और किताबों के बीच वह बिल्कुल रिलैक्स मूड में दिख रही थीं। ऐसा लगता है जैसे तारा ने सबकुछ चुपचाप और शांतिपूर्वक संभाल लिया।

आदर और अलेखा की शादी

आदर और अलेखा ने पिछले साल गोवा में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। इस शादी में कपूर परिवार के कई सदस्य शामिल हुए थे, जिनमें नीतू कपूर, करिश्मा कपूर, और अरमान जैन जैसे लोग थे।

आदर और तारा का रिश्ता

आदर और तारा का रिश्ता चार साल पुराना था, और दोनों को इवेंट्स और फैमिली फंक्शन्स में साथ देखा जाता था। हालांकि, 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। मजेदार बात ये है कि तारा और अलेखा पहले दोस्त थीं, और कहा जाता है कि 2022 में अलेखा तारा और आदर के साथ पेरिस ट्रिप पर भी गई थीं!

आदर जैन का करियर

आदर जो कि राज कपूर के पोते हैं, ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म ‘कैदी बैंड’ से की थी। फिर उन्हें ‘हैलो चार्ली’ जैसी फिल्मों में भी देखा गया था, लेकिन उनकी पहचान अभी तक पूरी तरह से बनी नहीं है।

Exit mobile version