Site icon News1India

अश्लील वीडियो बनाकर बेचता था Adil Khan राखी सावंत का सनसनीखेज खुलासा

नई दिल्ली: एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों काफी चर्चा में चल रही है। अभी हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान राखी सावंत को बेहोश होते हुए भी देखा गया था। पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) से अब राखी अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं।

कुछ दिनों पहले ही राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर मारपीट और धोखा देने का आरोप लगाया था। राखी ने आदिल के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने आदिल खान दुर्रानी को गिरफ्तार कर लिया था।

अपनी शादीशुदा जिंदगी में आए तूफान के बाद राखी ने अब बड़ा खुलासा किया है। राखी ने आदिल पर मारपीट करने, धोखा देने और अश्लील वीडियो बनाकर बेचने का गंभीर आरोप लगाया हैं। ऐसे में आदिल खान की परेशानी काफी बढ़ गई हैं। इतना ही नहीं राखी ने कई सबूत भी पुलिस को सौंपे हैं।

राखी के वकीलों ने भी मीडिया से बातचीत की और कहा कि ”कुछ गंभीर सबूत हैं, जो उन्हें जमानत नहीं देने के लिए पर्याप्त हैं। राखी के वकील ने कहा कि राखी आरोपित के खिलाफ और सबूत जुटाने में सहयोग कर रही है, इसलिए हमारा पक्ष मजबूत होगा। पुलिस ने आदिल पर कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अंधेरी कोर्ट ने आदिल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Exit mobile version