Site icon News1India

Adipurush: “7 दिन में ये सीन हटाए वरना…”, फिल्म निर्माता को सर्व ब्राह्मण महासभा ने भेजा नोटिस

आदिपुरुष फिल्म पर दिन पर दिन बवाल बढ़ता जा रहा हैं।ये फिल्म ”आदिपुरुष ” टीजर रिलीज होने के साथ ही विवादो में आ गई है. विवाद की सबसे बड़ी वजह सैफ अली खान के रावण लुक को और हनुमान जी के चित्रण को लेकर हैं। और अब तक फिल्म ‘आदिपुरुष’ के टीजर पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म को लेकर अब अलग-अलग जगहों से विरोध शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल होने के बाद अब फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत को नोटिज भेज कर माफी मांगने के लिए कहा गया है।

सर्व ब्राह्मण महासभा

यह नोटिस गुरुवार को सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से भेजा गया है। एडवोकेट कमलेश शर्मा की तरफ से भेजे गए इस नोटिस में सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से कहा गया है कि सात दिनों में इस फिल्म से विवादास्पद दृश्यों को हटाएं नहीं तो कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें। साथ ही इस नोटिस में कहा गया है, ‘फिल्म में हिंदू देवी-देवताओं का चित्रण गलत तरीके से किया गया है। इसमें हिंदू देवी-देवताओं को चमड़े के कपड़े पहने दिखाया गया है और उन्हें अभद्र तरीके से बोलते हुए भी दिखाया गया है।

कौन सा हिंदू बिना मूंछ के दाढ़ी रखता है

सच तो यह है कि फिल्म में बहुत ही निम्न स्तर की भाषा का प्रयोग भी किया गया है जो धार्मिक भावनाओं को भड़काने और आहत करने वाली है। फिल्म में धार्मिक और जातिगत नफरत फैलाने वाले संवाद और चित्रण हैं। रामायण हमारा इतिहास और हमारी आत्मा है, जबकि आदिपुरुष में भगवान हनुमान एक मुगल की तरह दिखाया गया है।’ नोटिस में आगे लिखा है, ‘कौन सा हिंदू बिना मूंछ के दाढ़ी रखता है जो भगवान हनुमानजी को दिखाया गया है।’

भगवान हनुमान का पूर्ण इस्लामीकरण कर दिया

साथ ही इसमें यह भी कहा गया है कि यह फिल्म में भगवान राम, माता सीता, भगवान हनुमान का पूर्ण इस्लामीकरण कर दिया गया है। फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे सैफ अली खान भी तैमूर और खिलजी की तरह दिखते हैं। फिल्म देश में धार्मिक भावनाओं को भड़काकर एक खास वर्ग के बीच नफरत फैलाने वाली है। इंटरनेट के माध्यम से इस तस्वीर का खूब प्रचार किया जा रहा है, जो हमारे समाज और देश के लिए पूरी तरह से हानिकारक है। नोटिस में कहा गया है, ‘आप ऐसी फिल्म बना रहे हैं जिससे करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं।’

Exit mobile version