Site icon News1India

‘हाउस अरेस्ट’ विवाद के बाद एजाज खान की बढ़ी मुश्किलें,  फिल्म में काम दिलाने के बहाने रेप का आरोप

Ajaz Khan

Ajaz Khan Controversy: उल्लू ऐप के रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ के होस्ट और अभिनेता एजाज खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अश्लील कंटेंट के लिए विवादों में रहे इस शो के बाद अब उन पर एक एक्ट्रेस ने रेप का आरोप लगाया है। मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में रविवार, 4 मई 2025 को पीड़िता ने एजाज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 64(2 M), 69, 74 के तहत मामला दर्ज कराया।

एजाज खान पर लगा रेप का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि एजाज (Ajaz Khan) ने ‘हाउस अरेस्ट’ और अन्य प्रोजेक्ट्स में रोल देने का वादा कर उसे बुलाया। उसने दावा किया कि एजाज ने शादी का प्रस्ताव रखा और कहा कि उनका धर्म चार शादियों की इजाजत देता है। पीड़िता के मुताबिक एजाज ने अलग-अलग जगहों पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि एजाज का फोन स्विच ऑफ है और उनके घर पर भी वह नहीं मिले। उनकी तलाश जारी है।

‘हाउस अरेस्ट’ शो का क्या है मामला?

‘हाउस अरेस्ट’ शो पहले ही अश्लील कंटेंट के लिए विवादों में था। सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप्स में एजाज कथित तौर पर प्रतियोगियों, खासकर महिलाओं को आपत्तिजनक टास्क करने और अश्लील सवालों का जवाब देने के लिए दबाव डालते दिखे। बजरंग दल के कार्यकर्ता गौतम रविर्या की शिकायत पर अंबोली पुलिस ने एजाज, प्रोड्यूसर राजकुमार पांडे और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की थी। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वत: संज्ञान लेते हुए उल्लू ऐप के CEO विभु अग्रवाल और एजाज को 9 मई को तलब किया है। उल्लू ऐप ने बढ़ते दबाव के बाद शो को अपनी प्लेटफॉर्म से हटा लिया है।

यह भी पढ़े: कौन है वह जो बनीं 1000 करोड़ क्लब की पहली हीरोइन एक्टिंग से किया सबको इंप्रेस

महाराष्ट्र BJP MLC चित्रा वाघ और शिव सेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शो के कंटेंट को ‘अश्लील’ और ‘महिलाओं का अपमान’ करार देते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी शो को बैन करने और उल्लू ऐप पर सख्ती की मांग उठाई। इस घटना ने OTT प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट रेगुलेशन की बहस को फिर से तेज कर दिया है।

Exit mobile version