Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Salman Khan के बाद इस नेता को आई Lawrence Bishnoi Gang की धमकी

Salman Khan के बाद इस नेता को आई Lawrence Bishnoi Gang की धमकी

नई दिल्ली: तेरा भी मूसेवाला जैसा हाल कर दूंगा। तू दिल्ली में मिला तो तुझे AK47 से उड़ा दूंगा। मूसेवाला हो जाएगा। सलमान और तू फिक्स है। बता दें कि इस मैसेज के बाद मुंबई में हड़कंप मच गया है। ये धमकी शिव सेना के नेता और राज्य सभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) को दी गई है।

धमकी को लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने बताया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) की ओर से ये धमकी दी गई है। संजय राउत इसकी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। एक टैक्स्ट मैसेज के जरिए ये धमकी दी गई है। मैसेज भेजने वाला शख्स पुणे का बताया जा रहा है।

इन सब के अलावा मैसेज में शख्स ने लिखा है, मार दूंगा, हिन्दू विरोधी, दिल्ली में मिलो, सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) टाइप में AK47 से उड़ा दूंगा। इसे लेकर संजय राउत ने कहा, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इस सरकार के आने के बाद हमारी सुरक्षा घटाई गई लेकिन इसके बारे में हमने ज्यादा नहीं बोला। एक मुख्यमंत्री का बेटा मुझ पर हमला करने की साजिश करता है। सच क्या है हमें मालूम है। कल भी मुझे धमकी आई है, इसकी सूचना मैंने पुलिस को दे दी है। गृहमंत्री ने क्या किया हमें बताएं।

बता दें,कि इससे पहले अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को भी जान से मारने की धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से कई बार दी जा चुकी है।

Exit mobile version