News1India

AI popstar : ए आई पॉप स्टार ऐशान और रूह का अनोखा सफर, क्या यह संगीतकारों के लिए हैं खतरे की घंटी

AI pop star: नई दिल्ली,घुंघराले बाल, चमकती आंखें और दिलकश मुस्कान के साथ, युवा संगीतकार ऐशान बिल्कुल किसी राजकुमार की तरह दिखता है। लेकिन असल में, वह इंसान नहीं, बल्कि एक एआई-जनित पॉप स्टार है। शनिवार की रात, एक कॉन्क्लेव में उसने अपने अनोखे अंदाज से सबका दिल जीत लिया।

रूह: आजाद ख्याल ए-पॉप स्टार

ऐशान के साथ मंच पर थी रूह, जो एक महिला ए-पॉप स्टार है। उसे एक खुले विचारों वाली कलाकार के रूप में डिजाइन किया गया है। ए-पॉप यानी एआई और इंसानी संगीत का मेल। इसमें इंसानों द्वारा लिखे गए गीतों को एआई-संचालित गायक गाते हैं।

ऐशान और रूह के गाने

फरवरी में, ऐशान का गाना “पुराना प्यार” कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ हुआ, जिससे उसे काफी लोकप्रियता मिली। इसी तरह, रूह को गाने “रहना तेरे साथ” के लिए श्रेय दिया गया।

कॉन्क्लेव में हुआ बड़ा खुलासा

कार्यकारी प्रधान संपादक कली पुरी ने कॉन्क्लेव के दौरान एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ऐशान एक एआई अवतार है। जब मंच पर “पुराना प्यार” का वीडियो चलाया गया, तो दर्शक हैरान रह गए। स्क्रीन पर ऐशान को देखकर ऐसा लग रहा था, मानो वह वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर रहा हो।

कैसा है ऐशान का किरदार

साझा किए गए नोट के मुताबिक, ऐशान दिल्ली का 22 वर्षीय युवा है, जिसकी जड़ें बरेली और जोधपुर से जुड़ी हैं। वह 17 साल की उम्र से संगीत बना रहा है और अपने गानों में अपनी सोच और अनुभवों को पेश करता है।

रूह का अनोखा अंदाज

रूह की उम्र 24 साल बताई गई है और उसे दिल्ली की एक आजाद ख्याल लड़की के रूप में दिखाया गया है। वह जीवन को अपनी शर्तों पर जीती है, नई जगहों की यात्रा करना और नए अनुभवों को अपनाना पसंद करती है।

संस्कृति और समाज से अलग सोच

रूह का व्यक्तित्व हिप्पी कल्चर से प्रेरित है, यानी वह समाज के बनाए नियमों से अलग अपनी जिंदगी जीती है। वह चाहती है कि लोग बिना किसी डर के अपने सपनों को पूरा करें और अपनी पहचान बनाएं।

ये भी पढ़ें:-Dunki Route : डंकी रूट से गए थे अमेरिका, हो गया fraud, एजेंटों के खिलाफ दर्ज किया केस

वीडियो में दिखा एआई का जादू

कॉन्क्लेव में “रहना तेरे साथ” का वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें रूह को एक पक्षी में बदलते हुए और आसमान में उड़ते हुए दिखाया गया। यह एक ऐसा सीन था, जिसे किसी इंसानी कलाकार की बजाय एआई अवतार ने बेहद आसानी से कर दिखाया।

Exit mobile version